सीबीटी अभ्यर्थियों के लिए विशेष रेलगाड़ी का संचालन
4 अगस्त को जयनगर और 5 अगस्त को लखनऊ से गाड़ियों के लगेंगे फेरे

गोरखपुर। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। सीबीटी अभ्यर्थियों के लिए विशेष रेलगाड़ी का संचालन किया जा रहा है। रेल प्रशासन द्वारा आगामी रेलवे भर्ती बोर्ड आरआरबी द्वारा आयोजित लेवल-1 (ग्रुप-डी) की
कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की अतिरिक्त सुविधा के लिए 03203/03204 जयनगर-
लखनऊ जं.-जयनगर वाया गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी का संचलन जयनगर से 04 अगस्त को तथा
लखनऊ जं. से 05 अगस्त को 01 फेरे के लिये निम्नवत किया जायेगा। जिसमें
03203 जयनगर-लखनऊ जं. अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी 04 अगस्त, 2026 को जयनगर से 15 बजे प्रस्थान कर दरभंगा से 16.35 बजे, समस्तीपुर से 18.00 बजे, मुजफ्फरपुर से 19.05 बजे, बापूधाम मोतिहारी से 20.45 बजे, बेतिया से
21.47 बजे, नरकटियागंज से 22.40 बजे, दूसरे दिन कप्तानगंज से 02.30 बजे, गोरखपुर से 03.40 बजे, खलीलाबाद से 04.20 बजे, बस्ती से 05.00 बजे, गोंडा से 06.30 बजे, बाराबंकी से 08.27 बजे तथा बादशाहनगर से 09.20 बजे छूटकर लखनऊ जं.
10.15 बजे पहुँचेगी। 03204 लखनऊ जं.-जयनगर अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी 05 अगस्त को लखनऊ जं. से 12.30 बजे प्रस्थान कर
बादशाहनगर से 13.03 बजे, बाराबंकी से 13.42 बजे, गोंडा से 15.10 बजे, बस्ती से 17 बजे, खलीलाबाद से 17.57 बजे,
गोरखपुर से 19.30 बजे, कप्तानगंज से 20.37 बजे, नरकटियागंज से 23.25 बजे, दूसरे दिन बेतिया से 00.07 बजे, बापूधाम मोतिहारी से 01.15 बजे, मुजफ्फरपुर से 03.10 बजे, समस्तीपुर से 04.35 बजे तथा दरभंगा से 05.35 बजे छूटकर जयनगर
08.30 बजे पहुँचेगी। इस गाडी में सामान्य द्वितीय/शयनयान श्रेणी के 12 कोच तथा एसएलआरडी के 02 कोचों सहित कुल 14 अनारक्षित श्रेणी के कोच लगाये जायेंगे।
लखीमपुर स्टेशन पर परीक्षा स्पेशल ट्रेन का अतिरिक्त स्टॉपेज
रेल प्रशासन द्वारा आगामी रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा आयोजित लेवल-1 (ग्रुप-डी) की कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की अतिरिक्त सुविधा के लिए
संचालित की जा रही गाड़ी सं. 05185/05186 मऊ-बरेली-मऊ अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी के ठहराव में संशोधन करते हुए इसका लखीमपुर स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है।
गाड़ी सं. 05185 मऊ-बरेली अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी यात्रा आरम्भ करने की तिथि 03 अगस्त 2026 से लखीमपुर स्टेशन पर मध्य रात्रि 00ः35 बजे पहुॅच कर 00ः37 बजे प्रस्थान करेगी।
वापसी में गाड़ी सं0 05186 बरेली-मऊ अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी यात्रा आरम्भ करने की तिथि 04 अगस्त से लखीमपुर स्टेशन पर 20ः51 बजे पहुॅच कर 20ः53 बजे प्रस्थान करेगी। इस गाडी में सामान्य द्वितीय/शयनयान श्रेणी के 14 कोच तथा एसएलआर के 02 कोचों सहित कुल 16 अनारक्षित श्रेणी के कोच लगाये जायेंगे।
परीक्षा स्पेशल ट्रेन की संशोधित समय सारणी..
गाड़ी सं. 05185 मऊ-बरेली अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी दिनांक 03, 04, 05, 08, 09, 10, 11, 12, 13, 16, 17, 18, 19, 20 एवं 24 अगस्त, 2026 को मऊ से 11.45 बजे प्रस्थान कर आजमगढ़ से
12.45 बजे, शाहगंज से 14.40 बजे, अयोध्या धाम जं. से 16.30 बजे, अयोध्या कैंट से 16.55 बजे, बादशाह नगर से 20.30 बजे, डालीगंज से 21.25 बजे, सीतापुर से 23.25 बजे, दूसरे दिन लखीमपुर से
00.37 बजे,मैलानी से 02.15 बजे, पूरनपुर से 03.03 बजे, पीलीभीत से 04.10 बजे, भोजीपुरा से 04.50 बजे, इज्जतनगर से 05.10 बजे तथा बरेली सिटी से 05.40 बजे छूटकर बरेली 06.10 बजे पहुँचेगी।
गाड़ी सं0 05186 बरेली-मऊ अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी 04, 05, 06, 09, 10, 11, 12, 13, 14, 17, 18, 19, 20, 21 एवं 25 अगस्त, 2026 को बरेली से 15.25 बजे प्रस्थान कर बरेली सिटी से
15.40 बजे, इज्जतनगर से 16.00 बजे, भोजीपुरा से 16.22 बजे, पीलीभीत से 17.10 बजे, पूरनपुर से 18.22 बजे, मैलानी से 19.45 बजे, लखीमपुर से 20.53 बजे, सीतापुर से 21.50 बजे,
दूसरे दिन डालीगंज से 00.05 बजे, बादशाह नगर से 00.45 बजे, अयोध्या कैंट से 03.15 बजे, अयोध्या धाम जं. से 03.40 बजे, शाहगंज से 06.15 बजे तथा आजमगढ़ से 07.20 बजे छूटकर मऊ 08.20 बजे पहुँचेगी।
रेल प्रशासन द्वारा रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा आयोजित लेवल-1 (ग्रुप-डी) की कम्प्यूटर
आधारित परीक्षा (सीबीटी) में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की अतिरिक्त सुविधा के लिए पूर्व से चलाई जा रही
05185/05186 मऊ-बरेली-मऊ अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी का तत्काल प्रभाव से 02 मिनट का अतिरिक्त ठहराव लखीमपुर एवं गोला गोकरननाथ स्टेशन पर निम्नवत प्रदान किया जा रहा है। 05185 मऊ-बरेली अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी 03 अगस्त, 2026 से लखीमपुर स्टेशन पर 00.35 बजे पहुँचकर
00.37 बजे तथा गोला गोकरननाथ स्टेशन पर 01.10 बजे पहुँचकर 01.12 बजे छूट रही है तथा 05186 बरेली-मऊ अनारक्षित
परीक्षा विशेष गाड़ी 04 अगस्त, 2026 से गोला गोकरननाथ स्टेशन पर 20.20 बजे पहुँचकर 20.22 बजे एवं लखीमपुर स्टेशन
पर 20.51 बजे पहुँचकर 20.53 बजे छूटेगी।



