उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाने को स्कोप की शुरुआत 

आरएमएल में स्कोप के साथ वेबसाइट का शुभारंभ

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाओं को गतिशील बनाने के लिए स्कोप और वेबसाइट का शुभारंभ किया गया। सोमवार को

डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में सोसाइटी फॉर क्लिनिकल, ऑन्कोलॉजी एंड पैथोलॉजी एजुकेशन फॉर एक्सीलेंस इन हेल्थकेयर (SCOPE) का औपचारिक शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर संस्था की आधिकारिक वेबसाइट www.scopehce.com तथा आगामी राष्ट्रीय सम्मेलन की वेबसाइट https://biennial.scopehce.com का भी लोकार्पण किया गया।

संस्थान के निदेशक प्रो सीएम सिंह ने डीन प्रो. प्रद्युम्न सिंह की उपस्थिति में निदेशक बोर्ड कक्ष में स्कोप का लोगो एवं वेबसाइट का अनावरण किया। समारोह में पैथोलॉजी विभाग के संकाय सदस्यों तथा संस्था के पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर एसोसिएशन ऑफ बोन एंड सॉफ्ट टिश्यू पैथोलॉजिस्ट्स के द्वितीय द्विवार्षिक सीएमई एवं कार्यशाला (2nd Biennial CME & वर्कशॉप ) की भी घोषणा की गई। यह सम्मेलन स्कोप के सहयोग से आयोजित होने वाला पहला प्रमुख शैक्षणिक कार्यक्रम होगा।

जिसका आयोजन संस्थान की पैथोलॉजी विभाग द्वारा किया जाएगा। सम्मेलन में देश-विदेश के प्रतिष्ठित विशेषज्ञ बोन एवं सॉफ्ट टिश्यू पैथोलॉजी विषय पर व्याख्यान देंगे तथा वैज्ञानिक सत्र, बहुविषयक केस चर्चा एवं हैंड्स-ऑन कार्यशालाएँ आयोजित की जाएँगी।

समारोह को संबोधित करते हुए निदेशक प्रो सीएम सिंह ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए विभिन्न विशेषज्ञताओं के बीच समन्वय अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि ‘ स्कोप’ चिकित्सा शिक्षा, सतत चिकित्सा प्रशिक्षण, सहयोगात्मक अनुसंधान एवं वैज्ञानिक संवाद का एक प्रभावी राष्ट्रीय मंच बनेगा और संस्थान की अकादमिक गतिविधियों को नई दिशा देगा।

स्कोप के अध्यक्ष एवं संस्थान के डीन प्रो प्रद्युम्न सिंह ने कहा कि संस्था का उद्देश्य विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञताओं को एक साझा मंच पर लाकर शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार एवं साक्ष्य-आधारित चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देना है।

उन्होंने बताया कि संस्था नियमित रूप से वैज्ञानिक सम्मेलन, सीएमई, कार्यशालाएँ तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करेगी।

उपाध्यक्ष प्रो भुवन चन्द्र तिवारी ने कहा कि SCOPE केवल एक शैक्षणिक संस्था नहीं, बल्कि बहुविषयक चिकित्सा सहयोग को सशक्त बनाने वाला अभियान है, जो स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

उपाध्यक्ष डॉ. अंशुमान पाण्डेय ने कहा कि संस्था के डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से चिकित्सा विशेषज्ञों के बीच संवाद, अकादमिक नेटवर्किंग, शैक्षणिक सामग्री एवं वैज्ञानिक जानकारी का प्रभावी आदान-प्रदान संभव होगा।

वैज्ञानिक सचिव डॉ. सुब्रत चन्द्र तथा महासचिव डॉ. दिनकर कुलश्रेष्ठ एवं डॉ. आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य उच्च गुणवत्ता वाले सीएमई, कार्यशालाएँ, ट्यूमर बोर्ड, सम्मेलन एवं संरचित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करना है। जिससे विशेष रूप से युवा चिकित्सकों, रेजिडेंट्स एवं शोधकर्ताओं को लाभ मिलेगा।

कोषाध्यक्ष प्रो अनुराग गुप्ता ने कहा कि संस्था पारदर्शिता, उत्तरदायित्व एवं सुशासन के सिद्धांतों पर कार्य करते हुए शिक्षा एवं अनुसंधान गतिविधियों को बढ़ावा देगी।

SCOPE के नामित पदाधिकारियो में..

अध्यक्ष प्रो प्रद्युम्न सिंह, उपाध्यक्ष प्रो भुवन चन्द्र तिवारी, उपाध्यक्ष डॉ. अंशुमान पाण्डेय, वैज्ञानिक सचिव डॉ. सुब्रत चन्द्र, महासचिव डॉ. दिनकर कुलश्रेष्ठ, महासचिव डॉ. आलोक श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष प्रो अनुराग गुप्ता, संयुक्त सचिव डॉ. सुमीत नारायण,

कार्यकारिणी सदस्य: डॉ. विकास शर्मा एवं डॉ. सक्षम सिंह को शामिल किया गया।

कार्यक्रम के अंत में संस्था की भावी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि SCOPE चिकित्सा शिक्षा, बहुविषयक अनुसंधान, नवाचार एवं साक्ष्य-आधारित चिकित्सा को नई गति प्रदान करेगा तथा संस्थान को राष्ट्रीय स्तर पर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान के अग्रणी संस्थानों में शामिल होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button