उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

टीबी मरीजों को गोद लेने के साथ बांटी पोषण पोटली 

आरएमएल टीबी मरीजों को लिया गोद दिए सुझाव 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। टीबी मरीजों को गोद लेने के साथ पोषण पोटली बांटी गयी। गुरुवार को

“प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के रेस्पिरेटरी मेडिसिन के द्वारा आयोजित क्षय रोगियों को गोद लेने के साथ पोषण पोटली का वितरण किया गया ।

कार्यक्रम में निदेशक डॉ. सीएम सिंह ने कहा इस कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी रोगियों को पोषण सहायता प्रदान कर उनके उपचार को सफल बनाना तथा समाज में टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

कार्यक्रम में संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार सिंह ,रेस्पिरेटरी मेडिसिन के विभागाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार वर्मा सहित वरिष्ठ चिकित्सकों एवं संकाय सदस्य उपस्थित रहे।वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए दवा के साथ-साथ पोषण एवं सामाजिक सहयोग अत्यंत आवश्यक है।

इस अवसर पर कई टीबी रोगियों को गोद लिया गया तथा उन्हें पोषण पोटली वितरित की गई। जिससे उनके स्वास्थ्य में सुधार एवं उपचार की सफलता सुनिश्चित हो सके।

कार्यक्रम में चंदन हॉस्पिटल के सुबोध कौल एवं गणेश दूबे की सहभागिता विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। उन्होंने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा यह संकल्प दोहराया कि निरंतर प्रयासों से “टीबी मुक्त भारत” के लक्ष्य को शीघ्र प्राप्त किया जा सकेगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button