अब मरीजों के तीमारदारों को प्रतिदिन तीनों समय मिलेगा निःशुल्क भोजन
कल्याण सिंह कैंसर संस्थान ने की बड़ी पहल, संस्था के साथ किया समझौता

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। अब मरीजों के तीमार दारु को तीनों समय निशुल्क भोजन दिया जायेगा। मंगलवार को
कल्याण सिंह कैंसर संस्थान एवं “श्रीमद कमल कल्याण फाउंडेशन के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस सहयोग के तहत संस्थान में भर्ती कैंसर मरीजों के तीमारदारों को प्रतिदिन घर का बना ताजा, पौष्टिक एवं स्वच्छ नाश्ता निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।
इस नई पहल के साथ अब संस्थान में मरीजों के तीमारदारों को प्रतिदिन तीनों समय (नाश्ता, दोपहर का भोजन एवं रात्रि भोजन) निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं
एमओयू के दौरान संस्थान निदेशक प्रो. एमएलबी भट्ट एवं श्रीमद कमल कल्याण फाउंडेशन के प्रेसिडेंट राजेश गुप्ता द्वारा हस्ताक्षर किए गए ।
प्रो. भट्ट ने इस पहल को मरीजों एवं उनके परिजनों के समग्र सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए फाउंडेशन के मानवीय योगदान की सराहना की।
इस अवसर पर प्रो. विजेंद्र कुमार, डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता, डॉ. वरुण विजय, डॉ. आयुष लोहिया, डॉ. गीतिका पंत, फाउंडेशन के सेक्रेटरी श्री आरके श्रीवास्तव सहित संस्थान एवं फाउंडेशन के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।



