उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

रेल जल शक्ति राज्य मंत्री पहुंचे अयोध्या धाम जंक्शन, लिया जायजा 

 स्टेशन व्यवस्थाओं को परखा, जताई सहमति 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। उत्तर रेलवे की व्यवस्थाओं को परखने के लिए शनिवार को रेल एवं जलशक्ति राज्यमंत्री भारत सरकार वी सोमन्ना अयोध्या धाम जंक्शन पहुंचे। वहीं स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक एसएम शर्मा ने अगवानी करके उनका स्वागत किया। आगमन के दौरान रेल राज्यमंत्री ने मंडल रेल प्रबंधक एवं अन्य अधिकारियों के साथ नवनिर्मित अयोध्या धाम जं.स्टेशन का अवलोकन किया तथा अयोध्या के आध्यात्मिक एवं पौराणिक महत्व का उल्लेख करते हुए इस स्टेशन की आधारभूत संरचना एवं यहां पर उपलब्ध व्यवस्थाओं की सराहना की। इसके अतिरिक्त उन्होंने महाकुंभ के सफल एवं सुचारु आयोजन में भारतीय रेल की भूमिका का उल्लेख करते हुए रेलवे के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की संकल्पित और प्रतिबद्ध कार्यप्रणाली की प्रशंसा की। रेल राज्यमंत्री ने इस अवसर पर स्टेशन पर उपस्थित मीडिया कर्मियों के साथ संवाद भी किया। रेल राज्यमंत्री ने इस अवसर पर अवगत कराया कि भारतीय रेल का निरंतर चलायमान चक्र आधुनिक और सशक्त भारत की गाथा का यशोगान करता है। उन्होंने बताया कि भारतीय रेल पूरे भारतवर्ष को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करती है तथा सभी रेलकर्मियों का यह परम कर्तव्य है कि वे सभी अपने निष्ठित प्रयासों से आमजन में रेलयात्रा के अधिकाधिक प्रयोग को बढ़ावा देने का कार्य करें तथा देश की चहुंमुखी उन्नति में अपना सक्रिय योगदान प्रदान करें। इस अवसर पर अपर मण्डल रेल प्रबंधक नीलिमा सिंह एवं लाल चौधरी सहित सभी विभागों के शाखाध्यक्ष अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button