मंत्री ने विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
होमगार्डो को कैशलेस चिकित्सा योजना से जोड़ने पर की चर्चा

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। होमगार्डो को कैशलेस चिकित्सा योजना पर चर्चा की । गुरुवार को
उत्तर प्रदेश के होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने होमगार्ड्स मुख्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
उन्होंने विभागीय कार्यों की प्रगति, सेवा की गुणवत्ता एवं जनोपयोगी कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। साथ ही आगामी 12 जुलाई के बृहद वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
श्री प्रजापति ने मुख्यमंत्री द्वारा होमगार्ड कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत होमगार्ड स्वयंसेवकों, अवैतनिक अधिकारियों एवं उनके आश्रित परिवारों को योजना से जोड़ने के विषय में विस्तृत चर्चा की।
उन्होंने कहा कि यह पहल हमारे कर्मनिष्ठ होमगार्ड परिवार के स्वास्थ्य-सुरक्षा के प्रति सरकार की संवेदनशील प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है। इस जनकल्याणकारी योजना एवं सतत मार्गदर्शन के लिए मुख्यमंत्री के प्रति विभाग की ओर से आभार एवं धन्यवाद दिया।
बैठक में प्रमुख सचिव होमगार्ड राजेश कुमार, पुलिस महानिदेशक होमगार्ड डीके ठाकुर, पुलिस महानिरीक्षक होमगार्ड, धर्मवीर, महानिरीक्षक संतोष कुमार, सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



