चौक गुरुद्वारा में लगा मेगा फ्री मेडिकल कैंप
दो संस्थाओं के सहयोग से लगा मेडिकल कैंप

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में फ्री मेगा स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। रविवार को
चौक के लाजपत नगर स्थित गुरुद्वारा में मेगा फ्री मेडिकल कैम्प में मरीजों को उपचार प्रदान किया गया। इसमें बदलते मौसम की बीमारियों के मरीजों की संख्या अधिक रही।
जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के महिला-पुरुष शामिल रहे। वहीं शिविर का आयोजन बीबी सुरजीत कौर वेलफेयर सोसायटी एवं रस्तोगी स्वास्थ्य परामर्श केन्द्र के संयुक्त रूप से किया गया। शिविर में केजीएमयू के रेस्पिरेटरी विभाग के विभागाध्यक्ष
डा. सूर्यकांत, लोहिया संस्थान के पेन मेडिसिन विभाग के प्रो. अनुराग, डा. नितिन मिश्रा, ह्रदय रोग से डा. हिमांशु रस्तोगी, ईएनटी डा. कबीर शर्मा, हड्डी रोग के डा.शशांक सिंह सहित होम्योपैथिक, फिजियोथेरेपी सहित अन्य विधाओं के चिकित्सकों ने मरीजों को परामर्श प्रदान किया ।
केन्द्र के संरक्षक हरी जीवन रस्तोगी ने बताया कि मरीजों को उपचार के साथ मरीजों को नि:शुल्क दवाएं भी उपलब्ध करायी गयी हैं। हम भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करते रहेंगे।



