लाखों लोगों की जिंदगी बचा सकती है वैक्सीन – who
6.2 मिलियन लोगों की बचा सकती जिंदगी

दिल्ली। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने फ़्लू से बचाने के लिए बड़ा दावा किया है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन का मानना है कि हर साल, दुनिया भर में सीज़नल इन्फ्लूएंजा के लगभग 1 बिलियन मामले होते हैं, और सांस की दिक्कतों से 650,000 तक मौतें होती हैं।
अब, WHO का कहना है कि अगली पीढ़ी की फ्लू वैक्सीन जो ज़्यादा और लंबे समय तक चलने वाली सुरक्षा देती हैं। गेम-चेंजिंग बदलाव ला सकती हैं। ऐसे में 2025 और 2050 के बीच बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाए, तो बेहतर वैक्सीन साबित हो सकती है।
Who का सुझाव..
👉 18 बिलियन तक फ्लू के मामलों को रोक सकती हैं।
👉 6.2 मिलियन तक जानें बचा सकती हैं
👉 एंटीबायोटिक का इस्तेमाल 1.3 बिलियन डोज़ तक कम कर सकती हैं, जिससे एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस से लड़ने में मदद मिलती है।
मौजूदा फ्लू वैक्सीन सिर्फ़ एक सीज़न तक सुरक्षा देती हैं और इनका असर अलग-अलग हो सकता है।
अगली पीढ़ी की वैक्सीन का मकसद ज़्यादा स्ट्रेन से बचाना, ज़्यादा समय तक चलना और सबसे ज़्यादा जोखिम वाले लोगों में जिनमें बड़े वयस्क, छोटे बच्चे और गर्भवती महिलाएं शामिल हैं। जिससे इन्हें बेहतर तरीके से बचाना है।
46 नई वैक्सीन पहले से ही क्लिनिकल डेवलपमेंट में..
मज़बूत फ्लू वैक्सीन का मतलब है हॉस्पिटल में कम विज़िट, कम एंटीबायोटिक्स, और महामारी के लिए बेहतर तैयारी। दुनिया के लोगों के लिए बचाव ज़रूरी है।



