गणेशगंज व्यापार मंडल की महत्वपूर्ण बैठक
लखनऊ व्यापार मंडल अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित गठित समिति को दिलाई शपथ

लखनऊ भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में व्यापारियों ने बैठक कर नई कार्यकारिणी गठित की।
बुधवार को गणेशगंज व्यापार मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक व्यापार मंडल कार्यालय लाटूश रोड पर अमरनाथ मिश्र की अध्यक्षता में की गयी।
बैठक का संचालन वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा ने किया और अध्यक्षता मुख्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष
अनिल बजाज ने की व्यापारियों को संबोधित करते हुए अनिल बजाज ने संगठन की एक जुटता पर बल दिया।
बैठक के दौरान पवन मनोचा ने बताया कि सर्वप्रथम गणेशगंज व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष अशोक मोतियानी को सभी व्यापारियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने बताया कि अशोक मोतियानी के निधन से अध्यक्ष पद रिक्त हो गया था। जिसके चलते आम सभा की बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया।
इस अवसर पर अमरनाथ मिश्र द्वारा नवगठित कार्यकारिणी समिति के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। जिसमें
संरक्षक सुनील सर्राफ (एस एल ज्वैलर्स)अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह (लवली स्टूडियो) कार्यवाहक अध्यक्ष, सुशील गुप्ता (शाही लिबास) वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष
मोहन आहूजा (मोहन ट्रेडर्स), मनोज केसरवानी (केसरवानी क्लॉथ), राजेश गुप्ता (सुंदरलाल जगदीश कुमार), निर्मल बदलानी (मोहन क्लॉथ सेंटर), कृष्ण कुमार गुप्ता (नंदिनी पेठा भंडार), शैलेंद्र मौर्य (न्यू पिंडी स्वीट्स), मिथिलेश कुमार (अर्चना पेंट)
वरिष्ठ महामंत्री,बलराम मौर्य (राधे जनरल मर्चेंट) महामंत्री, प्रमोद गुप्ता (साईं मैचिंग सेंटर), अनिल मिश्रा (श्री राम ट्रेडर्स), अमित कुमार तिवारी (तिवारी ब्रदर्स)
कोषाध्यक्ष, अनूप कुमार गुप्ता (सुंदर संस) सह-कोषाध्यक्ष, करुणा शंकर पांडे (सिटी टेलर्स) वरिष्ठ -मंत्री सिद्धार्थ मोतियानी
मंत्री, सुरेश (अशोक ब्रदर्स), संजय गुप्ता (कमल ट्रेडर्स), कैलाश अग्रवाल (मथुरा प्रसाद धूमीमल), नीरज अग्रवाल (नीरज ट्रेडर्स), परसराम खेतपाल (भगवान मेडिकल स्टोर), आलोक गुप्ता (लखनऊ साबुन भंडार), नदीम भाई (पावर लॉन्ड्री), शैलेंद्र अग्रवाल (अग्रवाल स्वीट्स), गोपाल दुबे (कृष्णा पगड़ी), साहिल सिद्दीकी (कैमरा केयर)
संगठन मंत्री, विशाल बदलानी (मोहन ट्रेडर्स), राजू भाई (राज साड़ी सेंटर), लिटिल भाई (गणेश प्रिंटिंग प्रेस) शामिल रहे। वहीं अमरनाथ मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि अशोक मोतियानी ने व्यापारियों के हित में सदैव संघर्ष किया और उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाए रखना ही मोतियानी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य करेंगे तथा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा ने अपने संबोधन में कहा कि गणेशगंज व्यापार मंडल हमेशा से व्यापारियों की आवाज़ बनकर कार्य करता रहा है और आगे भी पूरी मजबूती के साथ व्यापारियों के हितों की रक्षा करता रहेगा।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में व्यापारियों को एकजुट रहने की आवश्यकता है, क्योंकि संगठन की शक्ति ही व्यापारियों की सबसे बड़ी ताकत होती है।
उन्होंने कहा कि अशोक मोतियानी ने अपने जीवनकाल में व्यापारियों को संगठित करने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य किया। उनका व्यक्तित्व सभी व्यापारियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
पवन मनोचा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से संगठन को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे तथा व्यापारियों की हर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर उठाएंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि गणेशगंज व्यापार मंडल क्षेत्र के प्रत्येक व्यापारी को साथ लेकर संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावशाली बनाने का कार्य करेगा। जिससे व्यापारियों के मान-सम्मान और अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।
शपथ ग्रहण समारोह के अंत में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।



