उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

एचपीवी संक्रमण सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण – डॉ एनबी सिंह 

लखनऊ छावनी बोर्ड में निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण की शुरुआत 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गयी।

शुक्रवार को लखनऊ छावनी बोर्ड में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों के लिए निःशुल्क ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया।

जिसका उद्देश्य किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के प्रति जागरूक करना तथा पात्र बालिकाओं को निःशुल्क एचपीवी वैक्सीन उपलब्ध कराना है। वहीं

कार्यक्रम का शुभारंभ जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी), सब एरिया, की धर्मपत्नी संगीता कुकरेती ने किया। इसी क्रम में

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनबी सिंह ने कहा कि एचपीवी संक्रमण सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण है। समय पर लगाया गया एचपीवी टीका इस कैंसर की रोकथाम का सुरक्षित और प्रभावी माध्यम है।

उन्होंने कहा कि 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को लक्षित कर चलाया जा रहा यह अभियान भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के जोखिम को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

स्वास्थ्य विभाग एवं लखनऊ छावनी परिषद के संयुक्त प्रयासों से संचालित यह अभियान गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं को प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक पहुंचाने तथा सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

उन्होंने बताया कि एचपीवी टीकाकरण पूरी तरह सुरक्षित है और इसे स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा लगाया जा रहा है।

अभियान के दौरान अभिभावकों को भी टीके की उपयोगिता, सुरक्षा और आवश्यकता के बारे में जानकारी दी जा रही है, ताकि वे बिना किसी भ्रम के अपनी बेटियों का समय पर टीकाकरण करा सकें।

उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे निर्धारित आयु वर्ग की अपनी बेटियों का एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं, क्योंकि यह भविष्य में सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण निवेश है।

अभियान के आयोजन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले मुख्य अधिशासी अधिकारी, छावनी परिषद अभिषेक राठौर ने अभिभावकों से अपील की कि वह 14 से 15 वर्ष तक की किशोरियों का एचपीवी टीकाकरण कराएं और सर्वाइकल कैंसर जैसी बीमारी से उन्हें सुरक्षित करें । साथ ही

डॉ संदीप सिंह ने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। टीकाकरण के लिए प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती, कोल्ड चेन व्यवस्था तथा वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।

साथ ही टीकाकरण के बाद किशोरियों के स्वास्थ्य की भी निगरानी की जा रही है।

कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं और उनके अभिभावकों को एचपीवी टीकाकरण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में इसकी प्रभावशीलता पर प्रकाश डाला गया।

अभियान के प्रथम दिन कुल 22 पात्र बालिकाओं का सफलतापूर्वक एचपीवी टीकाकरण किया गया।

इस अवसर पर ब्रिगेडियर आरके मिश्रा, अध्यक्ष, लखनऊ छावनी परिषद,पल्लवी मिश्रा, नामित सदस्य प्रमोद शर्मा, छावनी परिषद के विद्यालयों के शिक्षक, परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी, अभिभावक उपस्थित रहे।

इस मौके पर छावनी सामान्य चिकित्सालय की ओर से डॉ. एससी जोशी, सब-चार्ज डॉ. मेघा, चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने अभियान का सफल संचालन किया। चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग की टीम की सक्रिय सहभागिता रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button