मराठी समाज ने मनाया गुडी पाडवा पर्व, फहराया भगवा ध्वज
हिंदू नववर्ष, नवरात्री एवं गुडी पाडवा की दी बधाई

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में मराठी समाज द्वारा नव संवत्सर एवं गुडी पाडवा मनाया गया।
गुरुवार को चौक चौराए पर मराठी समाज उत्तर प्रदेश द्वारा संस्थापक अध्यक्ष उमेश पाटील की अगुवाई में गुडी पाडवा मनाया गया। यह पर्व चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के आरम्भ होते ही मनाया जाता है।
इस पर्व की मान्यता है कि समृद्धी नई फसल की कटाई और विजय का उत्सव है। इस दिन हर मराठी के घर के बाहर गुडी।
जिसमें एक 10 से 12 फिट उंची छड़ी के उपर से नई साडी, तांबे का लोटा उलट कर फुल माला, बतासे की माला, नीम की पत्ती के साथ खडी की जाती है। साथ ही नारियल तोडके पूजा की जाती है और विजय पताका के रूप मे स्थापित करने की परंपरा है।
मान्यता है कि ऐसा करने से नकारात्मकता दूर होकर घर में सुख शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है। इसी क्रम मराठी द्वारा
भगवा फहराया गया जो प्रभू रामचंद्र जी के रावण राज पर विजय का प्रतीक माना जाता है।
गुढीपाडवा के दिन पारंपारिक पकवान बनते इस दिन नीम की पत्ती रोगनाशक और गुड चिनी के साथ श्रीखंड, पुरण पोली जैसे व्यंजन बनाये जाते है।
जिसे जीवन मे मिठास और स्वास्थ का संदेश और यह त्योहार घर में सकारात्मक लाने आशा की नई किरणों की उम्मीदो के साथ नये साल का स्वागत करने और बुराई पर अच्छाई की विजय के तौर पर माना जाता है।
कार्यक्रम के दौरान उमेश पाटील के साथ वरिष्ठ महामंत्री गजानन माने पाटील, संरक्षक भानुदास पाटील, महामंत्री सचिन माली, संतोष पाटील,संघटन मंत्री विकास पाटील, सागर जाधव, विश्वास पाटील, विष्णू चव्हाण, वैभव के साथ साथ अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



