क्वीन मैरी अस्पताल का मना स्थापना दिवस
कुलपति प्रो सोनिया नित्यानंद, डॉ कल्याणी दास, प्रो अंजू अग्रवाल रही मौजूद
लखनऊ भारत प्रकाश न्यूज़। केजीएमयू के क्वीन मैरी अस्पताल का स्थापना दिवस मनाया गया। शुक्रवार को अस्पताल की उपलब्धियों को गिनाते हुए अंतर्गर्भाशयी गर्भाधान विषय पर कार्यशाला की शुरुआत की गई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि संस्थान कुलपति प्रो सोनिया नित्यानंद एवं विशिष्ट अतिथि प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की पूर्व प्रमुख डॉ कल्याणी दास मौजूद रही। बता दें कि क्वीन मैरी अस्पताल की स्थापना 4 नवंबर 1932 को हुई थी और यह हर साल नवंबर के महीने में अपना स्थापना दिवस मनाता है। क्वीन मैरी अस्पताल देश के सबसे बड़े प्रसूति एवं स्त्री रोग विभागों में से एक जाना जाता है, जो बड़ी संख्या में जटिल गर्भावस्था और स्त्री रोग संबंधी मामलों को देखने में प्रति वर्ष लगभग 9 हज़ार प्रसव होते हैं। वहीं विभागाध्यक्ष प्रो. अंजू अग्रवाल ने विभागीय रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए वर्ष भर में की गई उल्लेखनीय प्रगति पर प्रकाश डाला। साथ ही
सर्वाधिक मानवीय रेजिडेंट का पुरस्कार डॉ. मोनिका सिंह जूनियर रेजिडेंट को दिया गया और डॉ. शालिनी यादव, डॉ. आरती वर्मा,डॉ. शांभवी झा को अपने-अपने बैच में अधिकतम उपस्थिति के लिए सराहा गया। इसके पश्चात् विभाग में ईमानदारी, समर्पण और योगदान के लिए सर्वश्रेष्ठ नर्सिंग अधिकारी सिस्टर प्रियंका शर्मा और अन्य स्टाफ सदस्यों को सम्मानित किया गया। जिसमें अविलेश कुमार फार्मासिस्ट, राघवेंद्र उपाध्याय कंप्यूटर ऑपरेटर,पुष्पा देवी कार्यालय स्टाफ, मनोज कन्नौजिया ओटी स्टाफ और मंजू परिवार नियोजन विंग शामिल रही। इसी क्रम में डॉ. प्रभा मेहरा ने व्याख्यान द्वारा जानकारी दी। इस वर्ष एम्स नई दिल्ली की एचओडी ऑब्स एंड गाइनी प्रो. नीना मल्होत्रा ने “21वीं सदी में एआरटी के लिए चुनौतियों के विषय पर व्याख्यान दिया।