उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

वित्त मंत्री ने रक्तदान शिविर का काटा फीता 

रस्तोगी स्वास्थ्य परामर्श केंद्र में लगा रक्तदान शिविर

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में रक्तदान शिविर लगाया गया। गुरुवार को प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने रक्तदान शिविर का फीता काटकर शुभारम्भ किया।

उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है इस कार्य में समाज के हर वर्ग की सहभागिता जरूरी है। एक यूनिट रक्तदान से तीन जीवन सुरक्षित किए जा सकते हैं।

श्री खन्ना गुरुवार को खाला बाजार स्थित रस्तोगी स्वास्थ्य परामर्श केंद्र मैं आयोजित रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर श्री खन्ना ने रस्तोगी स्वास्थ्य केंद्र की सराहना करते हुए रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।

शिविर में 80 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने के लिए एसजीपीजीआई के ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग की डॉक्टर पल्लवी रानी एवं उनकी टीम का सहयोग रहा।

शिविर में विशिष्ट अतिथि केजीएमयू के प्रोफेसर पवित्र रस्तोगी ने कहा कि रक्तदान को लेकर लोगों की तमाम भ्रांतियां अब दूर हो रही हैं। इसका नतीजा है कि अब लोग स्वेच्छा से आकर रक्तदान करने लगे हैं।

अभी इस काम में और जागरूकता लाने की जरूरत है। केंद्र के संरक्षक हरी जीवन रस्तोगी ने बताया कि तीन माह पहले पहली बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था उस समय 55 यूनिट ब्लड का रक्तदान हुआ था।

इस बार संख्या उससे ज्यादा बड़ी है, इससे कैंप को लेकर हम सभी काफी उत्साहित हैं। शिविर के संचालन में हर्ष रस्तोगी, चंदन रस्तोगी, बृजेंद्र रस्तोगी, रितेश रस्तोगी एडवोकेट और उपाध्यक्ष विष्णु वल्लभ रस्तोगी का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button