50 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय को मिली एक्सरे मशीन
मरीजों के लिए एक्स रे जाँच कराना हुआ आसान

50 शैय्या संयुक्त च
लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी के आलमबाग स्थित चन्दर नगर 50 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय को एक्स-रे जाँच मशीन मिल गयी है।
अब मरीजों को एक्स-रे जाँच के लिए दूसरे अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। चन्दर नगर आलमबाग को महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं डॉ पवन कुमार अरुण द्वारा एक्सरे मशीन उपलब्ध करा दी गई है।
वहीं बुधवार को अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एसपी सिंह ने बताया कि अस्पताल में एक्स रे मशीन की स्थापना की गई है। शीघ्र ही मरीजों को एक्सरे जाँच सुविधा मिलने लगेगी।
डॉ सिंह ने उपमुख्य मंत्री ब्रजेश पाठक का आभार जताते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व के चलते क्षेत्र की जनता के स्वास्थ्य सेवाओ की प्राथमिकता रखते हुए संभव हुआ है।
अब एक्सरे की सुविधा मरीजों को शीघ्र मिलने लगेगी। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एसपी सिंह ने बताया कि चिकित्सालय एक्सरे की सुविधा अभी तक उपलब्ध नहीं थी। जिससे रोगियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता था। अब यह सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी।



