उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराष्ट्रीय

सवारी से भरी डबल डेकर बस पलटी, 5 की मौत, 16 घायल 

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, मची चीख पुकार, राहत बचाव कार्य जारी 

 

मुख्यमंत्री उप मुख्यमंत्री ने जताया शोक 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में डबल डेकर बस पलटी पांच की मौत और दर्जनों घायल हो गए।

सोमवार को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गोसाईगंज थाना क्षेत्र स्थित खेमा खेड़ा गांव समीप लुधियाना से दरभंगा जा रही डबल डेकर बस चालक की लापरवाही ने पांच यात्रियों की मौत हो गयी।

सूचना मिलते ही पुलिस फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और क्रेन के साथ मौके पर पहुंची और आनन-फानन में बस में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि डेढ़ दर्जन से अधिक गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक लुधियाना से सवारी भरकर डबल डेकर बस चालक दरभंगा बिहार लेकर जा रहा था। बताया जा रहा है कि बस जैसे ही पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गोसाईगंज थाना क्षेत्र स्थित खेमा खेड़ा गांव के पास पहुंची थी कि तभी चालक को झपकी आ गई और अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई।

घटना की खबर मिलते मौके पर पहुंचे पुलिस उपायुक्त दक्षिणी निपुण अग्रवाल के मुताबिक इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिन्हें इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भिजवाया गया है। वहीं इस हादसे की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त करते हुए घायलों को बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए।

पुलिस मामले की छानबीन कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर अपनों की तलाश में चीख पुकार गूंजती रही। इस हादसे को जिसने भी देखा उसकी आंखे नम हो गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button