उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराष्ट्रीय

जिला न्यायाधीश ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी 

पीआरवी वाहन राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे करेंगे प्रचार प्रसार 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। आम जनमानस को न्याय सुलभ बनाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार वाहनों को रवाना किया गया।

गुरुवार को जनपद न्यायाधीश मलखान सिंह द्वारा आम जनमानस को राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार पीआरवी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय लखनऊ कलेक्ट्रेट एवं जनपद के समस्त तहसीलों में किया जायेगा।

राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 9 मई का आम जनमानस में व्यापक प्रचार प्रसार कराने के लिए जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मलखान सिंह द्वारा न्यायालय प्रांगण से पीआरवी वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।

यह सभी पीआरवी वाहन लखनऊ के समस्त तहसीलों, ब्लॉकों, दूर दराज के इलाकों में जाकर आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 9 मई के लिए प्रचार प्रसार करेंगे।

उक्त कार्यक्रम में प्रकाश तिवारी, नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत,अपर जिला जज, कुँवर मित्रेश सिंह कुशवाहा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,

किरन यादव, पुलिस उपायुक्त, नोडल अधिकारी एवं समस्त न्यायिक अधिकारी कर्मचारी, पराविधिक स्वयं सेवक, पैनल अधिवक्ता, डिफेन्स काउन्सिल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button