उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराष्ट्रीय

होली पर्व पर लखनऊ परिक्षेत्र में 921बसों का होगा संचालन- दयाशंकर सिंह

परिवहन मंत्री ने सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। होली पर्व को लेकर बसों के संचालन के लिए रूट प्लान जारी कर दिया गया है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि लखनऊ परिक्षेत्र से प्रदेश के विभिन्न जनपदों में होली के पर्व पर कुल 921 बसों का संचालन किया जायेगा। जिससे कि होली पर्व पर यात्रियों को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो। इसके साथ ही 50 आरक्षित बसों का आवश्यकतानुसार उपयोग किया जायेगा। लखनऊ क्षेत्र से कौशाम्बी,आनंद बिहार, जयपुर, हरिद्वार, देहरादून, वाराणसी, गोरखपुर एवं आजमगढ़ विशेष रूप से बसों का संचालन किया जायेगा।परिवहन मंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि 8 मार्च से 18 मार्च तक सभी अधिकारियों,कर्मचारियों को अपरिहार्य परिस्थितियों में अवकाश प्रदान किये जाए, जिससे कि बसों के कुशल संचालन में कोई समस्या न आये। उन्होंने कहा कि सभी प्रारम्भिक बस स्टेशनों पर समस्त यात्रियों के टिकट बनाये जाने के उपरान्त पंजिका में यात्रियों की संख्या एवं आय का अंकन कर बसों का संचालन कराया जाए व बुक किया जाय। जिससे कि निर्धारित संख्या में यात्री लेकर ही बसें प्रस्थान करे। समस्त चालक,परिचालक मार्ग पर पड़ने वाले स्टापेज से ही यात्रियों को बैठाये, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। परिवहन मंत्री ने निर्देश दिये कि समस्त यातायात निरीक्षक अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से करे। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक,स्टेशन प्रभारी के अतिरिक्त अन्य अधिकारियों के मोबाइल नम्बर अंकित किये जाए। साथ ही कन्ट्रोल रूम से 24 घंटे संचालन की मानीटरिंग भी की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिये हैं कि अतिरिक्त बसे आम जनता के सुविधा जनक यात्रा तथा सुरक्षित गन्तव्य स्थल तक पहुंचाने के लिए संचालित की जा रही है। राज्य सरकार यात्रियांे की सुरक्षित यात्रा के लिए कटिबद्ध है। कोई यात्री स्टाप पर छूटने न पाये। वहीं क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि परिवहन मंत्री के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि लखनऊ परिक्षेत्र के विभिन्न डिपो यथा चारबाग डिपो से 137, अवध डिपो से 100, कैसरबाग डिपो से 251, रायबरेली डिपो से 146, हैदरगढ़ डिपो से 217, बाराबंकी डिपो से 87, उपनगरीय डिपो से 05 एवं आलमबाग डिपो से 78 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जायेगा। उक्त डिपोज से गोरखपुर, दिल्ली, बहराइच, गोण्डा, बलरामपुर, कानपुर, आजमगढ़, देहरादून, हरिद्वार, वाराणसी एवं प्रयागराज के लिए उपलब्ध रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button