डीपीआरए ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दी बधाई
द्विवार्षिक चुनाव में नवनिर्वाचित पदाधिकारी घोषित

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। डीपीआरए द्विवार्षिक चुनाव में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। शनिवार को
डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन (डीपीआरए), उत्तर प्रदेश के प्रांतीय प्रवक्ता एवं जिला अध्यक्ष लखनऊ राजीव कुमार कनौजिया ने जौनपुर जनपद के द्विवार्षिक चुनाव में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी है।
उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, जनपद मंत्री राजकुमार त्रिपाठी एवं समस्त कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए कहा कि जौनपुर की इस नई टीम से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।
उन्होंने विश्वास जताया कि यह टीम फार्मासिस्ट संवर्ग की समस्याओं के निराकरण और उनके मान-सम्मान की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से कार्य करेगी।
इस अवसर पर उन्होंने संगठन की शक्ति को रेखांकित करते हुए कहा
”राहें दुश्वार सही, पर मंज़िल की चाह तो है,
हम अकेले नहीं, हमारे साथ पूरा कारवां तो है।
श्री कनौजिया ने आगे कहा कि डीपीआरए केवल एक संगठन नहीं, बल्कि हम सभी का एक परिवार है। जौनपुर की इस नई कार्यकारिणी का गठन हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत है और प्रांतीय नेतृत्व हर कदम पर आपके साथ खड़ा है।



