उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री ने 63 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास

मुख्यमंत्री गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय परिसर का किया निरीक्षण

 

मुरादाबाद। लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 63 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास किया। सोमवार को

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद मुरादाबाद में ₹365 करोड़ से अधिक लागत की 63 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए तथा जीएसटी भुगतान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यापारियों को सम्मानित भी किया गया। साथ ही

मुख्यमंत्री ने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि

पिछले 9 वर्षों में हमने 9 लाख से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरी दी है। हमने उत्तर प्रदेश में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) को नवजीवन दिया है। 96 लाख MSME यूनिट आज प्रदेश में क्रियाशील हैं। जिसमें सवा तीन करोड़ नौजवान कार्य कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘नए भारत’ का ‘नया उत्तर प्रदेश’ नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। यहां विरासत का सम्मान भी है और निरंतर विकास भी हो रहा है। योगी आदित्यनाथ ने कहा

आज का मुरादाबाद गुरु जम्भेश्वर के नाम पर अपने विश्वविद्यालय के लिए पहचाना जाता है। फिर से पीतल नगरी को एक नई पहचान प्राप्त हुई है।

प्रदेश का विकास ही हमारा विकास है। 25 करोड़ प्रदेशवासियों की खुशहाली ही हमारी खुशहाली है।

इसी संकल्प के साथ उत्तर प्रदेश आज विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर होकर देश के सामने एक नया विकास मॉडल प्रस्तुत कर रहा है।

यहां के अन्नदाता किसानों के नवाचार के लिए भी अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है। साथ ही, उत्तर प्रदेश के प्रमुख एक्सपोर्ट हब के रूप में भी अपनी अलग पहचान स्थापित कर चुका है।

जो भी उद्यमी या व्यापारी GST में अपना रजिस्ट्रेशन कराता है, हमारी सरकार ‘मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना’ के अंतर्गत उसे ₹10 लाख तक का बीमा कवर देती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button