उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री ने कुशीनगर और गोरखपुर में कई विकास परियोजनाओं दी सौगात 

कुशीनगर में ₹525 करोड़ से अधिक लागत की 464 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास 

 

कुशीनगर। गोरखपुर। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर और गोरखपुर में कई विकास परियोजनाओं की सौगात दी है। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर की विकास यात्रा को गति प्रदान करते हुए रामकोला एवं हाटा विधान सभा क्षेत्रों के लिए ₹525 करोड़ से अधिक लागत की 464 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

इस अवसर पर विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, आवास की चाबी और चेक भी वितरित किए। उन्होंने कहा कि

हम हर बेटी-व्यापारी को सुरक्षा और हर नौजवान के हाथ को काम देंगे। हर बहन को स्वावलंबन के पथ पर अग्रसर करेंगे।

हमारी सरकार ने मुसहर समाज के लोगों को भूमि का पट्टा, पक्का आवास, आयुष्मान भारत कार्ड, निःशुल्क राशन की सुविधा, नि:शुल्क गैस कनेक्शन और निःशुल्क बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराए हैं।

आज वे भी आत्मविश्वास के साथ कहते हैं कि वे स्वतंत्र भारत के सम्मानित नागरिक हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि

मुझे यह देखकर प्रसन्नता होती है कि आज उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग या पुलिस की किसी भी भर्ती में कुशीनगर का नौजवान भी अपना स्थान बना रहा है और नियुक्ति पत्र प्राप्त कर रहा है।

निवेश अब केवल नोएडा या गाजियाबाद तक सीमित नहीं है। कुशीनगर और गोरखपुर में भी बड़े पैमाने पर निवेश हो रहा है।

आज कुशीनगर में मेडिकल कॉलेज, बेहतर सड़क संपर्क और इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। अब हम जेवर (नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट) के साथ कुशीनगर एयरपोर्ट को जोड़ने की दिशा में भी कार्य कर रहे हैं।

अब कुशीनगर के युवाओं को आधुनिक कृषि शिक्षा और तकनीक के लिए कहीं और जाने की आवश्यकता नहीं होगी। जनपद में महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का निर्माण तेजी से हो रहा है।

इंसेफेलाइटिस को हमारी सरकार ने पूरी तरह से समाप्त कर दिया है। आज बच्चे स्वस्थ हैं और उनके चेहरों पर खुशी दिखाई देती है।

मुसहर समाज के लोगों को भूमि का पट्टा, पक्का आवास, आयुष्मान भारत कार्ड, निःशुल्क राशन की सुविधा, नि:शुल्क गैस कनेक्शन और निःशुल्क बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। आज वे भी आत्मविश्वास के साथ कहते हैं कि वे स्वतंत्र भारत के सम्मानित नागरिक है। मुख्यमंत्री ने

जनपद वासियों व सभी लाभार्थियों को बधाई दी।इसके अलावा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद गोरखपुर के पिपराइच विधानसभा क्षेत्र में ₹757 करोड़ से अधिक लागत की 24 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार की विकासोन्मुखी एवं जनकल्याणकारी नीतियों के परिणामस्वरूप प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं का निरंतर विस्तार हो रहा है।

पारदर्शी एवं संवेदनशील शासन व्यवस्था के माध्यम से विकास और जनकल्याण की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं, जिससे आत्मनिर्भर और विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को नई गति मिल रही है।

आयुष विश्वविद्यालय की स्थापना, बीआरडी मेडिकल कॉलेज का उन्नयन, एम्स का निर्माण और फर्टिलाइजर कारखाने का पुनः संचालन…ये सभी गोरखपुर के समग्र विकास की महत्वपूर्ण कड़ी का हिस्सा हैं। मुख्यमंत्री ने कहा

कनेक्टिविटी जितनी अच्छी होगी, प्रगति उतनी ही तेज होगी और प्रगति होगी तो व्यक्ति, समाज और देश की समृद्धि भी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button