मुख्यमंत्री ने पौधरोपण कर 35करोड़ का लक्ष्य किया पूरा
प्रदेश भर में हरित क्रांति की जगाई अलख

गोरखपुर। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। प्रदेश की धरा को हरा भरा बनाने के लिए पौधरोपण अभियान चलाया गया गया।
रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिवावतारी महायोगी गुरु गोरखनाथ की पावन तपोस्थली गोरखपुर में ‘पवित्र त्रिवेणी’ के पौधों को रोपकर ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विकास वाटिका की स्थापना, वन विभाग के तत्वावधान में वानिकी पर आधारित कैलेंडर का विमोचन एवं ‘मौलश्री’ का पौधा लगाकर ‘हरित उत्तर प्रदेश’ के पावन संकल्प को नई ऊर्जा दी।
साथ ही, मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को पौधे एवं वनाच्छादन अभियान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने वाले महानुभावों को चेक भी प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि
आइए, अपनी माँ और धरती माँ के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कम से कम ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अवश्य लगाएं और 35 करोड़ पौधरोपण के इस हरित महायज्ञ को जनभागीदारी से सफल बनाएं।
‘माता भूमि: पुत्रोऽहं पृथिव्या:’ का सनातन मंत्र आज उत्तर प्रदेश की जनशक्ति का जीवंत संकल्प बन गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरक आह्वान ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण महायज्ञ के अंतर्गत ‘नए भारत’ के ‘नए
उत्तर प्रदेश’ ने एक ही दिन में 35 करोड़ से अधिक पौधरोपण कर प्रकृति संरक्षण के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है।
यह प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, धरती माता के प्रति श्रद्धा और भावी पीढ़ियों के प्रति हमारे उत्तरदायित्व का विराट लोक-यज्ञ है। मुख्यमंत्री ने
वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 को जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान करने वाले सभी सम्मानित नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, किसानों, मातृशक्ति, युवाओं, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों तथा उत्तर प्रदेश सरकार के समर्पित कार्मिकों का आभार जताया।



