उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने रात्रि में सीएचसी की परखी हकीकत 

साफ सफाई में मिली कमी नोटिस जारी 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी की चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाओं को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए जायजा लिया गया। सोमवार को

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.एनबी सिंह ने बीते रविवार रात्रि के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चिनहट का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आईपीडी, ओटी, प्रसूति वार्ड का अवलोकन किया। प्रसूति वार्ड में चार प्रसूताएं भर्ती पाई गईं।

पीने के पानी की व्यवस्था भी सुचारू पाई गई तथा स्टाफ की उपस्थिति के साथ लगभग सभी आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं भी उपलब्ध थीं। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने संबंधित अभिलेखों का भी निरीक्षण किया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि व्यवस्थाएं पहले से बेहतर पाई गईं। स्टाफ की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता, पेयजल व्यवस्था में सुधार दिखा है, लेकिन साफ-सफाई संतोषजनक नहीं पाई गईm इस संबंध में कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पूर्व में चिन्हित कमियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे जिन पर कार्रवाई की गई है। अभी और सुधार की जरूरत है। आगे भी स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए निरीक्षण जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button