25 टीबी मरीजों को चंदन नगर अस्पताल ने लिया गोद
टीबी मरीजों को बांटी पोषण पोटली

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी मरीजों को गोद लिया गया।
गुरुवार को चंदन नगर 50 शैय्या युक्त संयुक्त चिकित्सालय में राष्ट्रीय क्षयउन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में अवध हॉस्पिटल के द्वारा 25 टीबी मरीजों को गोद लिया गया।
साथ ही अस्पताल चिकित्सा अधीक्षक डॉ आनंद त्रिपाठी एवं डॉ ए के दीक्षित की अध्यक्षता में गोद लिए गए टीबी मरीजों को पोषण पोटली प्रदान की गई।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आनंद त्रिपाठी ने बताया कि उपचार के दौरान टीबी मरीजों को पोषण से स्वास्थ्य में जल्द सुधार करने में मदद मिलती है ।
उन्होंने बताया कि पोषण पोटली में चना, मूंगफली, दलिया, दालें, गुड, सोयाबीन, हाई प्रोटीन डाइट की सामग्री प्रदान की गयी, जो मरीजों को शीघ्र स्वस्थ्य होने में सहायक होगी।
इसी क्रम में सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर शाहिद रजा ने बताया कि टीबी मरीजों को पोषणात्मक व भावात्मक सहयोग देने की दिशा में क्षेत्र में निरंतर विभिन्न संस्थानों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
जिसमें विभिन्न संस्थान और समाज के लोग आगे आकर मरीजों को गोद ले रहे हैं उपचार के दौरान सहयोग और आत्मविश्वास मिल रहा है। इस मौके पर अवध हॉस्पिटल से उपस्थित डॉक्टर अनिल गट्टानी ने बताया की अधिक से अधिक लोग इस मुहिम में जोड़कर टीबी मुक्त जनपद के लक्ष्य को मजबूत करें।
उन्होंने कहा कि इलाज के दौरान हर टीबी मरीज को पोटली देकर मरीजों की स्वस्थ्य होने मदद की जा सकती है। टीबी मुक्त भारत के सपने को साकार करने में सहयोग देना हम सभी का सामाजिक उत्तरदायित्व है।
जब समाज के सभी वर्ग मिलकर कार्य करेंगे तो वंचित एवं जरूरतमंद लोगों को आवश्यक साहियोग प्राप्त होगा और जनपद को टीबी मुक्त बनाये जाने के लक्ष्य को अवश्य हासिल किया जा सकेगा।
जिला क्षयरोग केंद्र से सौमित्र मिश्रा डीपीपीएमसी ने सभी टीबी मरीजों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी भी टीबी की मुहिम में जुड़कर अपने पास पड़ोस में यदि कोई टीबी के लक्षण वाला व्यक्ति है तो उसको सरकारी अस्पताल में टीबी की जांच कराएं टीबी की जांच एवं उपचार सरकारी अस्पतालों में बिल्कुल निशुल्क है।
कार्यक्रम में अवध हॉस्पिटल से डॉ सुनील, ओम प्रकाश, मेघा शर्मा तथा लोक बंधु टीबी यूनिट से अमित यादव एसटीएस,अमित यादव टीबीएचवी चंदन नगर 50 सैया अस्पताल से नवीन शुक्ला टीबी एचबी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।



