उत्तर प्रदेशकारोबारबड़ी खबर

व्यापार प्रतिनिधि मंडल महापौर से मिला सौंपा ज्ञापन

विभिन्न ट्रेड़ो को लाइसेंस दायरे में लाने को लेकर व्यापारियों में आक्रोश

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। नगर निगम द्वारा विभिन्न ट्रेडो को लाइसेंस के दायरे में प्रस्तावित आदेश को लेकर व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया है।

शुक्रवार को नगर निगम मुख्यालय पर लखनऊ व्यापार मण्डल का एक प्रतिनिधि मण्डल महापौर सुषमा खर्कवाल से मुलाक़ात कर ज्ञापन सौंपा। जिसमें लखनऊ व्यापार अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र लिए,चेयमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, अनुराग मिश्र, रामशंकर राजपूत मौजूद रहे। वहीं

अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने महापौर से मुलाकात की और प्रकाशित खबरों का जिक्र करते हुए अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जिम, स्पा, कोचिंग, शोरूम, आदि 20 ट्रेडो को लाइसेंस शुल्क के दायरे में लाने का प्रस्तावित है।

जिसमें महापौर को याद दिलाया कि पिछले वर्ष जब नगर-निगम के द्वारा लाइसेन्स शुल्क लगाने का प्रस्ताव लाया था, तब सांसद राजनाथ सिंह एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के हस्तक्षेप के बाद प्रस्ताव वापस लिया गया था। जिसे 13 सितम्बर, 2024 को नगर निगम की कार्यकारिणी में भी पारित किया गया था।

वहीं व्यापारी एवं व्यापारिक संगठनों को बताया गया था, हमारे कल विरोध के बाद और गुरुवार और शुक्रवार के एनबीटी प्रकाशित खबर में अपर नगर आयुक्त के बयान से लिखा है कि ऐसा कोई प्रस्ताव सदन से पास ही नहीं हुआ है।

वहीं महापौर ने मामले का संज्ञान लेते हुए अपने अधिकारियों को बुलाया और पूंछा जो नगर निगम की कार्यकारिणी में पारित किया जाता है, उसे क्या हटा दिया जाता है। यह खबर कैसे छपी है।

महापौर से कोई आश्वासन न होने के बाद लखनऊ व्यापार मण्डल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र एवं चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल ने संयुक्त बयान में बताया कि कल शनिवार को नगर-निगम मुख्यालय लालबाग में प्रातः 12 बजे लखनऊ व्यापार मण्डल का विशाल धरना प्रदर्शन करने के लिए ऐलान कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button