ब्रिगेडियर ने एनसीसी का किया वार्षिक प्रशासनिक निरीक्षण
एनसीसी कैडेटों की टोली ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में ब्रिगेडियर द्वारा एनसीसी वार्षिक प्रशासनिक निरीक्षण किया। गुरुवार को सुबह
19 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी यूनिट का वार्षिक प्रशासनिक निरीक्षण ब्रिगेडियर पुनीत श्रीवास्तव, विशिष्ट सेवा मेडल, ग्रुप कमाण्डर एनसीसी ग्रुप द्वारा किया गया ।
उक्त प्रशासनिक निरीक्षण के तहत सर्वप्रथम निरीक्षण अधिकारी का स्वागत यूनिट के कमान अधिकारी कर्नल (डॉ) दिनेश कुमार पाठक एवं सूबेदार मेजर किशोर लाल द्वारा किया गया । तदुपरांत निरीक्षण अधिकारी को सम्मान गार्ड के लिए एनसीसी कैडेटों की टोली द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर विधिवत जोशपूर्ण प्रदर्शन के साथ दिया गया।
जिसका ब्रिगेडियर श्रीवास्तव ने सराहना की । तत्पश्चात वरिष्ठ एएनओ, सभी जीसीआई व पीआई स्टाफ एवं सिविल स्टाफ के साथ इंट्रोडक्शन परेड में निरीक्षण अधिकारी से एक-एक कर व्यक्तिगत मुलाक़ात करवाई गई।
इसके बाद कमान अधिकारी ने ब्रिगेड पुनीत श्रीवास्तव को अपने कार्यालय में ले गए व घंटों विकासोन्मुखी कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत करके विधिवत चर्चा की ।
इस दौरान निरीक्षण अधिकारी ने अनेक यथोचित दिशा निर्देश जारी किए । तत्पश्चात कमान अधिकारी महोदय ने निरीक्षण अधिकारी को कार्यालय के विभिन्न विभागों में तथा ट्रेनिंग हॉल व अन्य स्थानों में ले जाकर निरीक्षण करवाया गया।



