उत्तर प्रदेशधर्म-अध्यात्मबड़ी खबर

देश के चारों कोने में विराजमान महाप्रभु करते सभी की रक्षा- ब्रजेश पाठक 

भगवान जगन्नाथ रथयात्रा में डिप्टी सीएम हुए शामिल, लगाई झाड़ू 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा में अटूट श्रद्धा भक्ति की देखने को मिली।

गुरुवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा में पहुंचकर झाड़ू लगाकर श्रद्धा भक्ति की मिशाल पेश की। उन्होंने कहा

महाप्रभु जगन्नाथ महाराज ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश को एक सूत्र में पिरोया है। देश के चारों कोने में विराजमान महाप्रभु सभी की रक्षा करते हैं।

जगन्नाथ शब्द संस्कृत के दो शब्दों के मेल से बना है। जगत (ब्रह्मांड) और नाथ (स्वामी)। महाप्रभु पूरे ब्रह्मांड के स्वामी हैं।

डिप्टी सीएम इस्कॉन मंदिर (गोल्फ सिटी) द्वारा श्रीजगन्नाथ जी महाराज की भव्य शोभायात्रा के अवसर पर आयोजित समारोह में शामिल हुए ।

साथ ही रविंद्रालय (चारबाग) में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ महाराज की कृपा हम सभी पर है। वे ब्रह्माण के स्वामी हैं।

उन्होंने कहा कि मानव जन्म बहुत मुश्किल से मिलता है तो हमें इसका सदुपयोग करना चाहिए। जरूरतमंदों की भलाई करें और प्रभु के चरणों में अपना शीश नवाएं।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि इस्कॉन मंदिर के माध्यम से पूज्य संतजनों के श्रीमुख से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। उन्होंने इस सफल आयोजन की सभी को हार्दिक बधाई दी।

इस अवसर पर भक्तिपदम सौरभ प्रचारक स्वामी जी महाराज, प्रेम हरिनाम प्रभु, अध्यक्ष, इस्कॉन मंदिर अपरिमेय श्याम दास, अचिंत्य रुपाणी माताजी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

रथ यात्रा में की सेवा..

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक महाप्रभु की रथ यात्रा में भी सम्मिलित हुए। उन्होंने रथ के संचालन एवं रास्ते की साफ सफाई में भी सेवा की।

उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन हम सभी में एक नई ऊर्जा का संचार करते हैं। इसके अलावा चौक स्थित भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल हुए।

जिसमें भक्तों झांकिया निकाली गयी। उन्होंने भगवान जगन्नाथ को अपने सिर पर रखकर अटूट श्रद्धा भक्ति पेश की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button