उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

बड़ा मंगल केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि लखनऊ की साझा संस्कृति- रोहित अग्रवाल 

इमेजिन रिसोर्ट में लगा भंडारा 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी के इमेजिन रिसोर्ट में बड़े मंगल पर भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। मंगलवार को

लखनऊ की अद्वितीय गंगा-जमुनी तहज़ीब और धार्मिक-सामाजिक समरसता के प्रतीक बड़े मंगल के अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष (व्यापार प्रकोष्ठ) रोहित अग्रवाल द्वारा आईएम रोड स्थित इमेजिन रिसोर्ट में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्त,सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया तथा भगवान हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर रोहित अग्रवाल ने कहा कि बड़ा मंगल केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि लखनऊ की साझा संस्कृति, सेवा, समर्पण और सामाजिक एकता का जीवंत उत्सव है।

सदियों से यह परंपरा लोगों को जाति, वर्ग और पंथ से ऊपर उठकर मानव सेवा के लिए प्रेरित करती रही है। उन्होंने कहा कि बड़े मंगल का संदेश है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सम्मान, सहयोग और सेवा की भावना पहुंचे।

कार्यक्रम के दौरान इमेजिन रिसोर्ट के निदेशक भारत शेट्टी ने बताया कि यह भंडारा पिछले 36 वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा और जनकल्याण की यह परंपरा आने वाली पीढ़ियों को भी समाज के प्रति अपने दायित्वों का बोध कराती रहेगी।

भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं भोजन की विशेष व्यवस्था की गई थी। पूरे आयोजन में भक्ति, सेवा और सद्भाव का वातावरण देखने को मिला।

उपस्थित लोगों ने इस आयोजन को लखनऊ की सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकजुटता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button