उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य ने किया पौधरोपण 

बलरामपुर अस्पताल में लगाया पौधा, समस्त अधिकारी रहे मौजूद 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी एक पेड़ माँ के नाम के तहत पौधरोपण किया गया। शुक्रवार को

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बलरामपुर चिकित्सालय में “एक वृक्ष माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग, अमित कुमार घोष, विशेष सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, रवि रंजन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

वहीं मुख्य अतिथि अमित कुमार घोष द्वारा चिकित्सालय परिसर में पौधारोपण किया। साथ ही उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की आवश्यकता ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है।

उन्होंने सभी नागरिकों से अधिकाधिक वृक्षारोपण करने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “एक वृक्ष माँ के नाम” अभियान प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता एवं मातृत्व के सम्मान का अद्भुत संगम है।

विशिष्ट अतिथि रवि रंजन, आईएएस ने अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ समाज एवं स्वस्थ पर्यावरण एक-दूसरे के पूरक हैं तथा वृक्षारोपण के माध्यम से हम भावी पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान कर सकते हैं।

इस मौके पर डॉ पवन कुमार अरुण महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, डॉ. एचडी अग्रवाल महानिदेशक परिवार कल्याण , तथा डॉ. रंजना खरे महानिदेशक प्रशिक्षण ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

उन्होंने हरित एवं स्वच्छ उत्तर प्रदेश के निर्माण में जनसहभागिता को आवश्यक बताया। पौधरोपण के दौरान डॉ. विवेक गुप्ता अस्पताल कार्यवाहक निदेशक, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी एवं चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव सहित चिकित्सालय के वरिष्ठ अधिकारियों, चिकित्सकों,

नर्सिंग अधिकारियों, पैरामेडिकल स्टाफ एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। जिसमें विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं पर्यावरण हितैषी पौधों का रोपण किया गया ।

डॉ. विवेक गुप्ता ने कहा कि चिकित्सालय गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ स्वच्छ, हरित एवं पर्यावरण-अनुकूल परिसर के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प लिया गया।

“एक वृक्ष माँ के नाम” अभियान के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास एवं सतत् भविष्य के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button