50 शैया संयुक्त चिकित्सालय डॉक्टरों ने चार ऑपरेशन कर रचा इतिहास
मरीजों का अस्पताल पर विश्वास, ओपीडी में बढे मरीज

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। आलमबाग चन्दरनगर स्थित 50 शैया संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्सकों के अथक परिश्रम का परिणाम दिखाई देने लगा है।
जहाँ ओपीडी की संख्या में दिनों दिन मरीजों का ग्राफ बढ़ रहा है और भर्ती मरीज़ स्वस्थ होकर घर जा रहे हैं। वहीं शनिवार को अस्पताल में एक ही दिन में चार सीजेरियन ऑपरेशन करके स्त्री रोग विशेषज्ञ ने इतिहास रच दिया है । दिन रात मिलाकर चार ऑपरेशन करने में सफलता हासिल की।
कुल तीन ऑपरेशन दिन में एवं एक रात्रि में किए गए। जिसमें जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। वहीं
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर आनंद त्रिपाठी ने बताया कि चिकित्सालय में उपलब्ध विशेषज्ञ अपनी सेवाएं निरंतर दे रहे हैं एवं रोगी का समुचित उपचार हो , उसके परिजन संतुष्ट रहें। इस के लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी नियमित रूप से संवेदीकृत किए जाते हैं ।
चिकित्सालय में सर्जन, नेत्र रोग विशेषज्ञ , बाल रोग विशेषज्ञ , नाक कान गला विशेषज्ञ एवं हड्डी जोड़ रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, दंत शल्यक नियमित सेवाएं दे रहे हैं।
डॉ त्रिपाठी ने अपील करते हुए कहा कि चिकित्सालय की सेवाएं लें एवं चिकित्सक को दिनों दिन अच्छा करने में अपना सयोग प्रदान करते रहें ।
साथ ही डॉ त्रिपाठी ने बताया कि सीने में दर्द के रोगियो के लिए चल रहे स्टेमी प्रोग्राम के तहत सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं, घर पर इलाज न करें, तत्काल चिकित्सालय लाकर उपचार कराएं ।


