उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

बच्चों को कैंसर से बचाव को दो संस्थानों के मध्य समझौता 

कल्याण सिंह कैंसर संस्थान और कैंकिड्स-किड्सकैन के साथ एमओयू 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़।राजधानी में बच्चों को कैंसर से बचाव के लिए दो संस्थानों के मध्य समझौता किया गया।

शुक्रवार को बाल कैंसर के लिए समर्पित सेवा और परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, सिग्नेचर प्रोग्राम याना (यू आर नॉट एलोन ) के माध्यम से कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट के निदेशक तथा कैंकिड्स-किड्सकैन नई दिल्ली के उत्तर क्षेत्र प्रमुख ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

जिसका उद्देश्य कैंसर से पीड़ित बच्चों और उनके परिवारों को कैंसर की पहचान के क्षण से लेकर निदान, उपचार और उसके बाद तक समग्र सहयोग प्रदान करना है।

यह एमओयू देश के अग्रणी कैंसर अनुसंधान संस्थानों में से एक तथा प्रतिष्ठित राष्ट्रीय गैर-लाभकारी एनजीओ कैंकिड्स-किड्सकैन के बीच रणनीतिक सहयोग की शुरुआत का प्रतीक है।

कैंकिड्स-किड्सकैन सीएसआर गतिविधियों के अंतर्गत देश के विभिन्न राज्यों और चिकित्सा संस्थानों में कैंसर से पीड़ित बच्चों और उनके परिवारों को वित्तीय तथा होम-स्टे संबंधी सहायता प्रदान करने के लिए कार्य करता है।

भारत में बाल कैंसर के लिए परिवर्तन लाने वाले सभी पहलुओं पर कार्य करने की दृष्टि हमारे प्रयासों का मार्गदर्शन करती है। जिसमें कैंसर से पीड़ित बच्चों के परिवारों के लिए सहायता सेवाएँ, जागरूकता, हितधारक सहभागिता, क्षमता निर्माण, गुणवत्तापूर्ण देखभाल और अनुसंधान शामिल हैं।

इस अवसर पर कैंसर संस्थान की ओर से डीन, डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता; मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, प्रो. विजेंद्र कुमार; कार्यपालक कुलसचिव, डॉ. आयुष लोहिया, चिकित्सा

अधीक्षक, डॉ. वरुण विजय; तथा बाल चिकित्सा ऑन्कोलॉजी विभाग की प्रमुख, डॉ. गीतिका पंत उपस्थित रहीं।वहीं कैंकिड्स – किड्सकैन की ओर से डॉ. स्मरजीत चक्रवर्ती, निदेशक; नसीम अहमद, उत्तर क्षेत्र प्रमुख; तथा डॉ. योगिता भाटिया, वरिष्ठ राज्य समन्वयक, उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button