चौक में गणपति बप्पा की भव्य आरती
बीजेपी राष्ट्रीय महामंत्री एवं अभिनेत्री ने गणपति बप्पा की पूजा आरती

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में गणपति बप्पा की पूजन आरती में महाराष्ट्र की झलक दिखाई दी। गुरुवार को गणेश उत्सव मंडल, चौक द्वारा आयोजित गणेश उत्सव के अंतर्गत आज विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें सुबह गणपति पूजन एवं विशेष कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, शिवभूषण सिंह (प्रदेश मंत्री, भाजपा), संजय राय (प्रदेश महामंत्री, भाजपा) एवं राहुल राज रस्तोगी (उपाध्यक्ष, अवध प्रांत) द्वारा आरती की गयी।
वहीं शाम को भव्य गणेश आरती के आयोजन में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री एवं अपर्णा यादव उपाध्यक्ष महिला आयोग एवं राजेश मोदक , आईजी स्थापना (सपरिवार) व डा सूर्यकांत द्वारा पूजन आरती की गयी।
इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर गणपति बप्पा की जय जयकार करते रहे।
वहीं गणेश उत्सव मंडल द्वारा सभी श्रद्धालुओं एवं गणेश भक्तों का कार्यक्रम में शामिल होने के लिए संयोजक उमेश कुमार पाटिल और अध्यक्ष विकास पाटिल, गजानन माने पाटिल, सचिन माळी, सागर जाधव, विश्वास पाटिल व अन्य सदस्यों द्वारा आभार व्यक्त किया गया।


