उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

 ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर ने कैंप का किया निरीक्षण 

 470 कैडेट्स ने कैंप में ग्रुप कमांडर से की वार्तालाप

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। प्रमुख ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर ने कैंप का निरीक्षण किया। गुरुवार को

CATC-230 कैंप गोसाईगंज के लाला महादेव महाविद्यालय में सातवें दिन के अंतर्गत एनसीसी उत्तर प्रदेश ग्रुप के प्रमुख ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर पुनीत श्रीवास्तव ने कैंप का निरीक्षण किया।

ग्रुप कमांडर ने सर्वप्रथम क्वार्टर गार्ड का निरीक्षण करते हुए कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया। साथ साथ रंगोली प्रतियोगिता पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता जिसका थीम विकसित भारत @2047 था उसका भी जजमेंट किया और कैडेट्स द्वारा बनाई रंगोली और पोस्टर की सराहना की।

इस अवसर पर मुस्कान खत्री और उनके ग्रुप ने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम से मंच पर चार चांद लगा दिया। कैडेट महक एवं कैडेट पलक द्वारा रैयामिक योग की प्रस्तुति देखकर ग्रुप कमांडर अचंभित रह गए और उन्होंने कैडेट्स के प्रयास की अत्यंत सराहना की और उनका मनोबल बढ़ाया।

विद्यालय के प्रबंधक अंबिका प्रसाद वर्मा ने मनमोहक संगीतमय प्रस्तुति दी। कैंप कमांडेंट कर्नल दिनेश कुमार पाठक एवं डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल कविता रामपुत्रा के साथ-साथ सूबेदार मेजर बाल बहादुर राणा, सूबेदार मेजर ओम प्रकाश यादव, कैंप एजुडेंट लेफ्टिनेंट प्रतिमा शर्मा, लेफ्टिनेंट स्तुति बाजपेई, सहित

लगभग 20 PI स्टाफ, सिविल स्टाफ सहित सभी के कार्य की सराहना करते हुए प्रोत्साहन के रूप में सर्टिफिकेट दिए। लगभग 470 कैडेट्स ने कैंप में ग्रुप कमांडर से वार्तालाप कर उनका सीमित संसाधनों में कैंप में अपने जीवन को सरलता से जीने के लिए उत्साहित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button