हमारे पर्वों ने ही विभिन्न संघर्षों के बावजूद हमारे इतिहास को बचाए रखा- अनिल
संघ के दीपावली मिलन समारोह में माननीयों का रहा जमावड़ा

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। दीपावली मिलन समारोह में भारतीय संस्कृति का स्मरण किया गया।
मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा दीपावली मिलन समारोह सीएमएस, गोमती नगर विस्तार परिसर में आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा तथा मुख्य वक्ता क्षेत्र प्रचारक अनिल रहे। इस अवसर पर मलूकपीठाधीश्वर पूज्य संत राजेंद्र दास का वीडियो शुभकामना संदेश भी प्राप्त हुआ। वहीं
मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए क्षेत्र प्रचारक अनिल ने दीपावली मिलन के अवसर पर आगामी सूर्यषष्ठी पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हमारे पर्वों ने ही विभिन्न संघर्षों के बावजूद हमारे इतिहास को बचाए रखा।
जिन विधर्मियों ने हमारी सांस्कृतिक एकता को तोड़ने का प्रयास किया, वे आज स्वयं पीड़ित हो रहे हैं। इन पर्वों के पीछे समाज और देश की एकता का संदेश छिपा है।
उन्होंने कहा कि लखनऊ में संघ का दीपावली एवं होली मिलन कार्यक्रम हो रहा है। नानाजी देशमुख द्वारा गोरखपुर में आयोजित होली मिलन में 10,000 लोग एकत्र होते हैं, जो दर्शनीय होता है। अपने पर्व व परम्परा को जीवित रखकर अगली पीढ़ी को सौंपना हमारा परम दायित्व है। साथ ही
मुख्य अतिथि डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि दीपावली के पंच दिवसीय पर्व में प्रत्येक दिन का अपना महत्व है। अयोध्या में दीपावली पर होने वाले दीपोत्सव की चमक अब पूरी दुनिया में फैल रही है। भारत का एकता, समन्वय और पुरुषार्थ का संदेश भी विश्वभर में पहुंच रहा है।
उन्होंने कहा कि 836 द्वीपों वाले अंडमान-निकोबार प्रदेश में स्थित सेलुलर जेल में हमारे स्वाधीनता संग्राम सेनानियों की गाथा देखकर हर किसी का मन द्रवित हो जाता है। दीपावली मिलन राष्ट्र के एकीकरण के संकल्प का पर्व है। इसी क्रम में
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अखिल भारतीय सह गौ-संवर्धन संयोजक नवल किशोर ने कहा कि समाज परिवर्तन के लिए हमें स्वदेशी, स्वभाषा और स्वभूषा पर पुनः ध्यान देना होगा। स्वाधीनता पर परतंत्रता की बेल छाई हुई है। हमें अपने उत्सवों के माध्यम से परम्परा को जीवन में उतारना चाहिए।
दीपावली मिलन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के क्रम में दुर्गा देवी पर नृत्य-नाटिका तथा गायन-वादन की विभिन्न प्रस्तुतियां हुईं।
कार्यक्रम में सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। जिनमें मातृशक्ति, बालक और युवाओं की सहभागिता रही। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, प्रांत प्रचारक कौशल किशोर, ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, लखनऊ विश्वविद्यालय
कुलपति प्रो. जेपी सैनी, केजीएमयू कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद, भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल, सह प्रांत संघचालक सुनीत खरे, विभाग संघचालक अरविन्द जैन,
विहिप के क्षेत्र संगठन मंत्री गजेन्द्र सिंह, प्रांत सम्पर्क प्रमुख गंगा सिंह, समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, विधायक नीरज वोरा, पद्मश्री रामशरण वर्मा, पद्मश्री सुधा सिंह, एमएलसी पवन चौहान,
पूर्व महाधिवक्ता राघवेंद्र सिंह, भाजपा प्रदेश महासचिव संजय राय, अपर महाधिवक्ता कुलदीपति त्रिपाठी, महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव, विधायक ओपी श्रीवास्तव, प्रदेश भाजपा कार्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सीएमएस की निदेशक गीता गांधी, प्रशांत भाटिया, विभाग प्रचारक अनिल कुमार मौजूद रहे।



