उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

संजीव रस्तोगी के आकस्मिक निधन पर शोक सभा 

संजीव रस्तोगी के आकस्मिक निधन पर शोक की लहर 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। रस्तोगी परामर्श केन्द्र पर शोक संवेदना व्यक्त की गयी।

वरिष्ठ समाजसेवी संजीव रस्तोगी के आकस्मिक निधन से पूरे समाज में शोक की लहर दौड़ गई। गुरुवार को उनके निधन से शोकाकुल हरिश्चंद्र वंशीय समाज के तत्वावधान में रस्तोगी स्वास्थ्य परामर्श केंद्र, खालाबाजार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

सभा में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर समाज के संरक्षक हरी जीवन , अध्यक्ष संजीव रस्तोगी, धर्मेन्द्र नाथ रस्तोगी, रस्तोगी स्वास्थ्य परामर्श केंद्र के सहमंत्री प्रमोद रस्तोगी, सुधांशु रस्तोगी एवं

होलिकोत्सव समिति के मंत्री अभिनव रस्तोगी एवं अजय रस्तोगी ने उनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

वक्ताओं ने कहा कि संजीव रस्तोगी का पूरा जीवन समाज सेवा को समर्पित था। वे हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे रहते थे। उनका जाना समाज के लिए एक ऐसा खालीपन छोड़ गया है, जिसे कभी भरा नहीं जा सकेगा।

अंत में सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button