उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

विवेकानंद अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टरों ने दिया धरना 

स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर जताई नाराजगी 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी के निराला नगर स्थित विवेकानंद अस्पताल में डीएनबी रेजीडेंट डॉक्टरो में भारी आक्रोश बढ़ गया।

गुरुवार को डीएनबी रेजिडेंट डॉक्टरों ने अपनी मांगो को लेकर नारेबाजी करते हुए संस्थान परिसर में धरने पर बैठ गए। जिससे अस्पताल प्रशासन में अफरा तफरी का माहौल व्याप्त हो गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रेजिडेंट डॉक्टरों का कहना है कि इमरजेंसी से लेकर सभी विभागों में कार्य करते हुए भी हमारा वेतन बढ़ोतरी नहीं की जा रही है।

इससे सभी रेजिडेंट डॉक्टरों में भारी नाराजगी व्याप्त है। वहीं रेजिडेंट डॉक्टरों द्वारा लंबित मांगो को पूरा करने के लिए संस्थान सेक्रेटरी को पत्र जारी करते हुए लिखा कि VPIMS के नीचे साइन किए हुए DNB रेजिडेंट डॉक्टर

सांकेतिक रूप से लंबित मांगों और स्टाइपेंड से जुड़ी अनसुलझी चिंताओं की वजह से हड़ताल करने की बात कही थी।जिसमें OPD सर्विस, इलेक्टिव प्रोसीजर, रूटीन वार्ड का काम और दूसरी नॉन-इमरजेंसी ज़िम्मेदारियों सहित हॉस्पिटल की सभी रूटीन ड्यूटी से दूर रहेंगे।

मरीजों का हित देखते हुए सभी इमरजेंसी मेडिकल सर्विस, इमरजेंसी सर्जरी और जान बचाने वाले काम बिना किसी रुकावट के जारी रहेंगे। डॉक्टरों ने संस्थान से आग्रह करते हुए लिखा हमारी समस्या देखते हुए मामले को जल्द से जल्द सुलझाने के लिए सही कदम उठाया जाये। वहीं

संस्थान मीडिया प्रभारी डॉ विशाल सिंह का कहना है कि संस्थान की नियमानुसार निर्धारित वेतन दिया जा रहा है। जबकि इन्हें ज्वाइनिंग में सभी जानकारी से अवगत कराने के बावजूद धरना दे रहें हैं यह नियम के विरुद्ध है। डॉ सिंह ने कहा फातिमा और चरक में के समान वेतन दिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button