उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराजनीति

भाजपा सरकार ने कानून-व्यवस्था को मजबूत कर प्रदेश में सुरक्षा का माहौल किया स्थापित- ब्रजेश पाठक

बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष ने विभिन्न समाज प्रतिनिधियों के साथ किया संवाद 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी विभिन्न समाज प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गयी। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा सामाजिक संपर्क अभियान के अंतर्गत दूसरे दिन सामाजिक संपर्क बैठक का आयोजन राजभवन कॉलोनी स्थित उपमुख्यमंत्री आवास पर की गयी ।

जिसमें अनेक समाज, एक परिवार की भावना के साथ आयोजित बैठक में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एवं सामाजिक संपर्क अभियान के संयोजक और

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह ने विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों से संवाद किया। बैठक में जैन, सिख एवं मुस्लिम समाज के साथ ही जायसवाल, साहू, तेली, राठौर और कश्यप समाज के प्रतिनिधि एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने पिछले वर्षों में ऐतिहासिक बदलाव देखा है। एक समय प्रदेश में गुंडागर्दी, माफिया, व्यापारियों के साथ लूट और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भय का वातावरण था, लेकिन भाजपा सरकार ने कानून-व्यवस्था को मजबूत कर प्रदेश में सुरक्षा, विकास और विश्वास का माहौल स्थापित किया है।

उन्होंने कहा कि दंगों और हिंसा का सबसे अधिक नुकसान आम नागरिकों एवं गरीब परिवारों को उठाना पड़ता है। भाजपा सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पहले बेटियों को घर से बाहर भेजने में माता-पिता चिंतित रहते थे और रात में किसी के बीमार होने पर दवा लेने निकलना भी मुश्किल होता था। व्यापारी वर्ग भी भय के माहौल में कारोबार करता था, लेकिन आज प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है।

अपराधियों और माफिया के खिलाफ सरकार ने कठोर कार्रवाई की है। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई में सरकार किसी का पक्ष नहीं देखती। किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं है। प्रदेश में शांति, सद्भाव और भाईचारा बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश विकास, उद्योग, कृषि और रोजगार के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश के विभिन्न जिलों के पारंपरिक उत्पादों को नई पहचान मिली है।

अमरोहा की ढोलक, अलीगढ़ के ताले, भदोही की कालीन, वाराणसी की साड़ी, सिद्धार्थनगर का काला नमक चावल, प्रतापगढ़ का आंवला, प्रयागराज का अमरूद और लखनऊ की चिकनकारी प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक एवं आर्थिक विरासत के प्रतीक हैं। सरकार स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित कर रोजगार एवं उद्यमिता के अवसर बढ़ा रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबों के जीवन में बड़ा परिवर्तन लाने का काम किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन, शौचालय निर्माण, बिजली,

राशन और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से करोड़ों परिवारों को लाभ मिला है। कोरोना काल से लेकर अब तक जरूरतमंदों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराकर सरकार ने गरीब परिवारों को राहत प्रदान की है।

उपमुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि समाज के सभी वर्गों के सहयोग और एकजुटता से उत्तर प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित करेगा तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित, समृद्ध और बेहतर प्रदेश बनेगा।

सामाजिक संपर्क अभियान संयोजक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह ने कहा कि बीजेपी का सामाजिक संपर्क अभियान समाज के सभी वर्गों को एक सूत्र में जोड़ने का सशक्त माध्यम है।

भाजपा की विचारधारा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ पर आधारित है। पार्टी समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मान, सुरक्षा, सहभागिता और विकास के समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार ने गरीब, वंचित, पिछड़े, व्यापारी, युवा एवं महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं।

सरकार की नीतियों का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है। सामाजिक संपर्क बैठकों के माध्यम से समाज के लोगों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को जानने के साथ उन्हें भाजपा की विचारधारा और सरकार की उपलब्धियों से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

बैठक में राष्ट्रीय जमात के प्रतिनिधि अबरार जमाल, मुफ्ती मंजूर नियामी, पीके जैन, गुरुद्वारा नामदेव कानपुर से नीतू सिंह, गुरुद्वारा सदर लखनऊ से हरपाल सिंह, जमात कलमा-ए-हिंद के मौलाना सुहेब कश्मीरी, जमात के

राष्ट्रीय महामंत्री सैय्यद, मुफ्ती सूफियान नजीर कासमी, डॉ. अतुल कुमार जैन, देवबंद से मुफ्ती रहमान साहब, मौलाना अजीज अशरफ, सैय्यद तस्मीन मेंहदी, अमेठी की प्रोफेसर डॉ. आशा गुप्ता, निफ्ट की प्रोफेसर डॉ. तुलिका साहू, प्रदेश अध्यक्ष कश्यप स्वाभिमान

चेतना समिति बृजमोहन कश्यप, जिला अध्यक्ष राजू कश्यप, अखिल भारतीय वैश्य समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष हरदीप जायसवाल, सिद्ध गोपाल साहू, विधायक रमेश जायसवाल, वैश्य एकता परिषद के अरविंद जायसवाल सहित विभिन्न समाजों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button