डॉक्टरों ने मरीज की 12 लीटर तरल पदार्थ के साथ निकाली विशाल गांठ
महिला मरीज की गांठ निकालकर बचाया फैलोपियन ट्यूब और अंडाशय

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। डॉक्टरों ने महिला मरीज की फैलोपियन ट्यूब और अंडाशय बचाया।
बिहार निवासी 28 वर्षीय महिला मरीज एसजीपीजीआई की गायनेकोलॉजी ओपीडी में पहुंची। जबकि महिला मरीज पिछले 3-4 महीनों से पेट में लगातार सूजन की समस्या से परेशान रहती थी।
साथ ही सांस लेने में कठिनाई, चलने-फिरने में दिक्कत और कब्ज की शिकायत भी थी। डॉक्टरों द्वारा मरीज जांच करने पर पता चला कि उसके पेट और पेल्विक हिस्से में 35 × 32 × 25 cm आकार की एक बहुत बड़ी गांठ है।
यह गांठ लगभग पूरे पेट के हिस्से में फैली हुई थी। जिससे लिवर तथा डायफ्राम तक पहुंच गई थी। इसके चलते आंतें एक तरफ खिसक गई थीं। गांठ का आकार बहुत बड़ा होने और मरीज के लक्षणों को देखते हुए सर्जरी ही इलाज का एकमात्र विकल्प था। वहीं
सर्जिकल टीम ने फैलोपियन ट्यूब की इस विशाल गांठ से 12 लीटर तरल पदार्थ निकाला और फिर गांठ को सफलतापूर्वक हटा दिया।
एक बड़ी उपलब्धि यह रही कि मरीज का गर्भाशय दूसरी तरफ की फैलोपियन ट्यूब और अंडाशय को सुरक्षित बचा लिया गया। जिससे उसकी प्रजनन क्षमता सुरक्षित रही।
सर्जरी के बाद मरीज की हालत में अच्छा सुधार हो रहा है। वहीं
सर्जिकल टीम का नेतृत्व डॉ. अंजू रानी ने किया। जिसमें डॉ. निधि, डॉ. सरिता, डॉ. आयुषी शामिल रही। एनेस्थीसिया टीम में डॉ. संदीप खूबा, डॉ. हर्षा, पैरामेडिकल स्टाफ सिस्टर ज्योति, दिव्या, कामेलिया और बीरभान ने भूमिका निभाई।



