उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

विधायक ने बारिश के बीच नवीन आकस्मिक चिकित्सा भवन का किया शिलान्यास

डॉ जीपी गुप्ता, डॉ आनंद त्रिपाठी रहे मौजूद 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। ठाकुरगंज स्थित टीबी सह संयुक्त चिकित्सालय में नवीन आकस्मिक चिकित्सा भवन का शिलान्यास किया गया।

शुक्रवार को बतौर मुख्य अतिथि विधायक डॉ नीरज बोरा ने झमाझम बारिश के बीच अस्पताल में नवीन आकस्मिक चिकित्सा भवन का शिलान्यास करते हुए भूमि पूजन किया।

इस अवसर पर अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ जीपी गुप्ता उपस्थित रहे । भूमि पूजन के दौरान विधायक डॉ बोरा ने चिकित्सालय में नवनिर्माण आकस्मिक भवन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी को रोगियों के प्रति संवेदनशील एवं सजग रहना चाहिए ।

अनंत चतुर्दशी के अवसर पर ऐसे कार्यक्रम का आयोजन अपने आप में बहुत ही सुंदर संयोग माना जाता है ।

जबकि वर्षा के कारण बाहर खुले में जो भी व्यवस्थाएं की गईं थी,उनमें तत्काल परिवर्तन कर चिकित्सालय भवन में ही कार्यक्रम आयोजित कराया गया।

वहीं सबसे पहले मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आनंद त्रिपाठी ने विधायक डॉ नीरज बोरा एवं डॉ जीपी गुप्ता को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम के

अंत में डॉ त्रिपाठी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button