उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

मरीजों की कतार देख मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने संभाली कमान,देखे सैकड़ों मरीज 

टीबी सह संयुक्त चिकित्सालय ने मरीजों की सेवा को बनाया ध्येय 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। बदलते मौसम में छोटे -बड़े चिकित्सा संस्थानों पर मरीजों की भरमार देखने को मिल रही है।

जहाँ महानवमी से लगाकर दशहरा तक अवकाश को लेकर कहीं ओपीडी सेवाएं बाधित रही तो कहीं दोपहर तक ओपीडी सेवाएं जारी रही। विजयादशमी के बाद अस्पताल खुलते ही एकाएक मरीजों की भीड़ बढ़ गयी।

ठाकुरगंज स्थित टीबी सह संयुक्त चिकित्सालय में मरीजों की भीड़ देखी गयी। जहाँ लोग कतार लगाए अपने नंबर आने का इंतजार करते रहे।

मरीजों की कतार कम करने के लिए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आनंद त्रिपाठी ने ओपीडी सैकड़ों मरीजों को देखा। साथ ही अस्पताल की बाकी विभागों की मॉनिटरिंग भी करते रहें। जिसमें मरीजों की लम्बी कतार थमने का नाम नहीं रही थी।

वहीं डॉ त्रिपाठी ने मरीजों की सेवा करने का अपना ध्येय बनाया। जिससे कोई भी मरीज बिना इलाज निराश होकर घर वापस न जा सके । इसलिए उन्होंने स्वयं ओपीडी में बैठकर मरीजों को देखने लगे।

धीरे धीरे मरीजों की कतार कम हो गयी। बता दें कि मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की जिम्मेदारी सँभालने के साथ प्रतिदिन मरीजों को उपचार प्रदान करने के लिए तत्पर रहते है।

जबकि स्थानीय मरीजों का कहना है कि डॉक्टर साहब मरीजों से नम्रता से बातचीत करते हैं। इससे आधी बीमारी ऐसे ही कम हो जाती है।

इसके अलावा डॉ त्रिपाठी द्वारा अस्पताल की इमरजेंसी का निर्माण कार्य के चलते अस्पताल की व्यवस्थाओ को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए सजगता के साथ कार्य किया जा रहा है।

मेडिकल रिपोर्टर ने जब मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर आनंद त्रिपाठी से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि मेरा ध्येय यही है कि कोई मरीज बिना इलाज वापस न जाये। यही मेरा निरंतर प्रयास है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button