उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

डॉक्टरों ने मासूम बच्चे के गुर्दे से निकाला विशालकाय ट्यूमर

चार घंटे चला जटिल ऑपरेशन, निकाली 1.2 किलोग्राम की गांठ 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। डॉक्टरों ने मासूम बच्चे के पेट से विशालकाय गांठ निकालकर नई जिंदगी प्रदान की।

बलरामपुर चिकित्सालय डॉक्टरों द्वारा एक वर्षीय मासूम बच्चा रियांश के बाएं गुर्दे में विकसित लगभग 1.2 किलोग्राम वजन के विशाल ट्यूमर की जटिल सर्जरी कर बाहर निकाल दिया।

बच्चे के परिजन पिछले लगभग दो माह से पेट के बाईं ओर सूजन की शिकायत काफ़ी परेशान थे। वहीं चिकित्सकीय परीक्षण, अल्ट्रासाउंड एवं सीटी स्कैन के आधार पर बच्चे में विल्म्स ट्यूमर होने का पता चला।

पीड़ित परिजन जनपद सीतापुर के बिसवां निवासी बच्चे के पिता इम्तियाज पेशे से बढ़ई हैं। तथा परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर होने के चलते निजी अस्पताल अथवा बड़े चिकित्सा संस्थान में उपचार कराना उनके लिए संभव नहीं था।

स्थानीय चिकित्सक की सलाह पर परिजन बच्चे को चिकित्सालय के बाल शल्य चिकित्सा विभाग की ओपीडी में लेकर आए। जहाँ वरिष्ठ बाल शल्य चिकित्सक डॉ. अखिलेश कुमार द्वारा बच्चे का परीक्षण किया गया तथा आवश्यक जांचों के उपरांत उसे भर्ती कर उपचार प्रारंभ किया गया।

ऑपरेशन से पूर्व सभी आवश्यक जांचें कराई गईं तथा असामान्य पाए गए जांच मानकों को उचित उपचार द्वारा सामान्य किया गया। बीते दिनों 6 नवंबर को बच्चे की जटिल शल्य चिकित्सा की गई।

लगभग चार घंटे तक चले ऑपरेशन में बाएं गुर्दे से विकसित लगभग 1.2 किलोग्राम वजन के ट्यूमर को बिना किसी स्पिलेज (ट्यूमर के अंशों के फैलाव) के सुरक्षित रूप से पूर्णतः निकालने में सफलता हासिल की।

डॉक्टरों का कहना है कि इतनी कम आयु के बच्चे में बड़े आकार के ट्यूमर की शल्य चिकित्सा, लंबे समय तक एनेस्थीसिया तथा ट्यूमर को सुरक्षित रूप से निकालना चिकित्सकीय दृष्टि से एक बड़ी चुनौती थी। ऑपरेशन टीम डॉ. अखिलेश कुमार वरिष्ठ बाल शल्य चिकित्सक एवं एनेस्थीसिया टीम

में डॉ एमपी सिंह,डॉ सादिक अली मिर्जा,ऋषि

नर्सिंग स्टाफ में निर्मला मिश्रा सिस्टर इंचार्ज, उर्मिला सिंह स्टाफ नर्स, सरिता स्टाफ नर्स, अंजना सिंह स्टाफ नर्स, डॉ. एम आरिज खान, राजू शामिल रहे। डॉक्टरों का कहना है कि

निकाले गए ट्यूमर का वजन लगभग 1.2 किलोग्राम है। जिसे सूक्ष्मदर्शीय परीक्षण एवं ट्यूमर के सटीक प्रकार (हिस्टोपैथोलॉजिकल एग्जामिनेशन एंड सबटाइपिंग ) के निर्धारण के लिए चिकित्सालय की पैथोलॉजी प्रयोगशाला में भेजा गया है।

ऑपरेशन के बाद बच्चे की स्थिति सामान्य है। उसके सभी महत्वपूर्ण जीवनरक्षक पैरामीटर सामान्य हैं। बच्चा सामान्य रूप से आहार ले रहा है। मल त्याग कर रहा है तथा बाल रोग वार्ड संख्या-3 में अपनी मां के साथ मोबाइल पर वीडियो देखते हुए खेल भी रहा है।

बच्चे के पूर्व चिकित्सा इतिहास में यह भी उल्लेखनीय है कि उसके जन्मजात कटे होंठ (क्लेफ़्ट लिप ) का ऑपरेशन सात माह की आयु में स्माइल ट्रेन संस्था के माध्यम से कराया गया था।

जबकि कटे तालू (क्लेफ़्ट पैलेट ) का ऑपरेशन अभी होना शेष है। बच्चे की कम आयु, पूर्व चिकित्सा इतिहास एवं वर्तमान गंभीर बीमारी को देखते हुए उपचार के प्रत्येक चरण में विशेष सावधानी बरती गई। वहीं चिकित्सालय निदेशक

डॉ. बीकेएस चौहान ने इस सफल शल्य चिकित्सा पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि चिकित्सालय का उद्देश्य प्रत्येक जरूरतमंद मरीज को गुणवत्तापूर्ण एवं विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है।

आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के एक वर्षीय बच्चे का इतना जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया जाना चिकित्सालय की चिकित्सकीय दक्षता, टीम भावना एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

उन्होंने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि चिकित्सालय में उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से मरीजों को बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही मुख्य चिकित्सा अधीक्षक

डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने कहा कि बच्चे की बीमारी की गंभीरता को देखते हुए समय पर जांच, समुचित चिकित्सकीय तैयारी एवं विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया गया।

इतने छोटे बच्चे में लगभग 1.2 किलोग्राम के ट्यूमर की जटिल शल्य चिकित्सा को सफलतापूर्वक संपन्न करना पूरी टीम के समर्पण एवं विशेषज्ञता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन के बाद बच्चे की स्थिति सामान्य होना अत्यंत संतोषजनक है तथा आगे भी उसे आवश्यक चिकित्सा एवं निगरानी उपलब्ध कराई जाएगी। चिकित्सा अधीक्षक

डॉ. प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि इस प्रकार के जटिल ऑपरेशन में शल्य चिकित्सा के साथ-साथ एनेस्थीसिया, नर्सिंग एवं अन्य सहयोगी स्टाफ की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।

पूरी टीम ने आपसी समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए इस चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन को सफल बनाया।

जानें विल्म्स ट्यूमर के बारे में डॉक्टरों का सुझाव..

विल्म्स ट्यूमर बच्चों में पाया जाने वाला गुर्दे का एक प्रमुख कैंसर है। इसके उपचार में समय पर पहचान, उचित जांच, विशेषज्ञ शल्य चिकित्सा तथा आवश्यकता के अनुसार आगे का उपचार महत्वपूर्ण होता है।

इस मामले में भी ट्यूमर की हिस्टोपैथोलॉजी रिपोर्ट के आधार पर आगे की उपचार योजना निर्धारित की जाएगी।

यह सफल शल्य चिकित्सा इस बात का उदाहरण है कि सरकारी चिकित्सालयों में भी विशेषज्ञ चिकित्सकों, उपलब्ध संसाधनों एवं समर्पित स्वास्थ्यकर्मियों के सामूहिक प्रयास से जटिल एवं चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए जा सकते हैं।

आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चे को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं की सार्थकता को दर्शाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button