डॉक्टरों ने पैर के अंगूठे को काटकर लगाया हाथ का अगूंठा
संस्थान निदेशक ने इस बड़ी उपलब्धि पर सर्जरी टीम को दी बधाई

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। डॉक्टरों ने बड़ी सूझबूझ के साथ हाथ के कटे हुए अगूंठे की जगह पर पैर का अकुंठा लगा दिया।
यह कार्य एसजीपीजीआई के प्लास्टिक सर्जरी विभाग डॉक्टरों द्वारा पहली बार पैर के अकुंठे को काटकर हाथ के कटे अकुंठा की जगह लगाने में बड़ी सफलता हासिल की है। बीते दिनों
19 वर्षीय युवक का दाहिना अंगूठा सड़क दुर्घटना में दोनों हड्डियों में फ्रैक्चर हो गया था। जिससे चलते मरीज के परिजन शुरुआती दौर में कहीं इधर उधर इलाज कराया। जहाँ कटे हुए अंगूठे की जगह को बंद कर दिया गया था।
मरीज के फ्रैक्चर वाली हड्डियों को जोड़ने के लिए ओरिफ़ सर्जरी की गई थी। जब मरीज के परिजन कुछ महीने पहले संस्थान में पहुंचे।
जिसमें मरीज के दाहिने हाथ का अंगूठा न होना और चोटिल हाथ से ठीक से काम न कर पाने के साथ अंगूठा न होने के कारण दिखने में समस्या और मानसिक परेशानी से जूझ रहे थे । वहीं डॉक्टरों ने मरीज की पूरी जांच की और उसे पैर के अंगूठे (या दूसरी उंगली) को हाथ के अंगूठे की जगह लगाने की सलाह दी।
डॉक्टरों का कहना है कि मरीज और उसके माता-पिता से कई बार बातचीत (काउंसलिंग) करने के बाद उसके बाएं पैर के अंगूठे को थोड़ा छोटा करके हाथ में लगाने की योजना बनाई।
लगभग दस घंटे तक चले इस जटिल सर्जरी में जनरल एनेस्थीसिया (बेहोशी) देकर प्लास्टिक सर्जरी ऑपरेशन थिएटर में की गयी । ऑपरेशन में दो टीमों ने मिलकर सफलता हासिल की।
एक टीम ने हाथ के उस हिस्से (दाहिने अंगूठे की जगह और कलाई) को तैयार किया,जहाँ नया अंगूठा लगाया जाना था। जबकि दूसरी टीम ने बाएं पैर के अंगूठे को सावधानीपूर्वक अलग किया।
दोनों जगहों पर बहुत बारीकी से सर्जरी की गई। पैर के अंगूठे को उसकी मुख्य धमनी नस, संवेदना देने वाली नस (डिजिटल सेंसरी नर्व ), और मांसपेशियों को जोड़ने वाले टेंडन (एक्सटेंसर एंड फ्लेक्सर टेंडन्स ) के साथ निकाला गया।
दाहिनी कलाई पर, हड्डियों के बचे हुए हिस्से, रक्त वाहिकाओं, संवेदना देने वाली नसों और टेंडन को इस तरह तैयार किया गया कि उन्हें नए अंगूठे के साथ जोड़ा जा सके। साथ ही अंगूठे का पुनर्निर्माण किया जा सके।
स्थानांतरित पैर की उंगली को सबसे पहले 1.5 मिमी के एक अक्षीय किर्शनेर तार की सहायता से मेटाकार्पल हड्डी के स्टंप से जोड़ा गया। इसके बाद टेंडन का पुनर्निर्माण किया गया और फिर धमनी, शिरा और संवेदी तंत्रिकाओं का संयोजन किया गया।
स्थानांतरित पैर की उंगली में रक्त प्रवाह सुचारू रूप से स्थापित होने के बाद, त्वचा को बंद कर दिया गया। पैर को स्थिर रखने और ऊपर उठाने के लिए पीओपी स्लैब लगाया गया। दाता स्थल को प्राथमिक रूप से बंद कर दिया गया।
ऑपरेशन के बाद सावधानीपूर्वक देखभाल की गई और स्थानांतरित पैर की उंगली की उचित निगरानी की गई। ऑपरेशन के बाद कोई मरीज को दिक्कत नहीं हुई। इसके बाद मरीज को छुट्टी दे दी गई तथा ओपीडी में नियमित रूप से आने के लिए कहा गया। डॉक्टरों का कहना है कि मरीज की हालत ठीक है।
अब मरीज की स्थानांतरित पैर की उंगली भी ठीक से काम कर रही है। मरीज बिना किसी सहारे के और बिना किसी कठिनाई के चल रहा है। वहीं इस उपलब्धि के लिए संस्थान निदेशक, पद्मश्री प्रो. आरके धीमन ने पूरी टीम को बधाई दी है।
उन्होंने इस दुर्लभ सर्जिकल उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह बड़ी कामयाबी संस्थान में एक समर्पित ‘हैंड ट्रांसप्लांट यूनिट’ (हाथ प्रत्यारोपण इकाई) स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
प्लास्टिक सर्जरी टीम में (कंसल्टेंट्स ) डॉ. अंकुर भटनागर, डॉ. राजीव कुमार भारती, डॉ. निखिलेश कुमार,(रेसिडेंट्स ) डॉ. आइना, डॉ. सुरभि, डॉ. जूही, डॉ. झिलिक, डॉ. शताक्षी, डॉ. प्रज्ञा और
एनेस्थीसिया टीम में डॉ. आशीष कनौजिया, (रेसिडेंट्स ) डॉ. शिखा, डॉ. अंजलि, डॉ. हर्ष।ओटी स्टाफ संजीव, सोनी, रितु, बसंत, पवन शामिल रहे।



