उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराजनीति

डिलिमिटेशन बिल को मंजूरी देकर केंद्र सरकार ने उठाया ऐतिहासिक कदम- ब्रजेश पाठक 

लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी होगी और मजबूत

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। डिलिमिटेशन बिल को मंजूरी देकर केंद्र सरकार का ऐतिहासिक कदम बताया। शनिवार को

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए महिला आरक्षण और डिलिमिटेशन बिल को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय कैबिनेट का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि डिलिमिटेशन बिल को मंजूरी देकर केंद्र सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संसद ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित कर महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का रास्ता खोला था।

अब केंद्रीय कैबिनेट ने यह सुनिश्चित कर दिया है कि 2029 के चुनावों से पहले यह कानून लागू हो जाएगा। इससे महिलाओं को अब और इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि संसद और विधानसभाओं में 50 प्रतिशत सीटें बढ़ाने का फैसला महिलाओं के 33 प्रतिशत आरक्षण को व्यावहारिक और प्रभावी बनाएगा।

इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी और अधिक मजबूत होगी। यह निर्णय दर्शाता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और देश के सभी राज्यों के हितों का भी ध्यान रखती है।

श्री पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी सीटें बढ़ेंगी। इससे प्रदेश की बहनों और बेटियों को राजनीति में अधिक अवसर मिलेंगे तथा उनका नेतृत्व मजबूत होगा। उत्तर प्रदेश महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। शासन, प्रशासन सहित विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ रही है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी सांसदों से इस विधेयक का समर्थन करने की अपील की है। महिलाओं को उनका अधिकार और उचित प्रतिनिधित्व दिलाना ही वास्तविक महिला सशक्तिकरण है।

ब्रजेश पाठक ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने मिलकर महिला आरक्षण बिल के रास्ते में रोड़ा अटकाया। दोनों दल महिलाओं के 33 प्रतिशत आरक्षण के विरोधी रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव महिला आरक्षण के पक्ष में होने की बात करते हैं, लेकिन समाजवादी पार्टी ने बिल के खिलाफ वोट दिया। सपा का सिद्धांत और व्यवहार दोनों अलग-अलग हैं। महिलाओं के अधिकारों के मुद्दे पर सपा और कांग्रेस का दोहरा चरित्र सबके सामने है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button