उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

 डिप्टी सीएम ने हर घर तिरंगा यात्रा में जगाई देशभक्ति की अलख

 मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के कुमारगंज में निकली तिरंगा यात्रा में हुए शामिल

 

अयोध्या। लखनऊ भारत प्रकाश न्यूज़। डिप्टी सीएम ने तिरंगा यात्रा में शामिल होकर के लोगों में देशभक्ति की अलख जगाई। मंगलवार को मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली गई तिरंगा यात्रा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सैकड़ों लोगों के साथ सम्मिलित होकर लोगों में देशभक्ति का जोश भर दिया।

मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के कुमारगंज में निकाली गई तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि हर घर तिरंगा हमारा मान, अभिमान और स्वाभिमान है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक भारतीय परिवार को गर्व से भारतीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करके एकता, देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को बढ़ावा देना है।

उन्होंने जानकारी दी की 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने के लिए आप अपने घर, दफ्तर पर तिरंगा फहराएं और एकता, गौरव और राष्ट्रवाद के रंगों का जश्न मनाएं, जो हमें एक सूत्र में बांधते हैं। तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सैकड़ो लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखा। विधायक चंद्रबाबू पासवान भी अपने समर्थकों के साथ इस तिरंगा यात्रा में शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button