उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

मंत्री ने सिलाई प्रशिक्षण और स्वास्थ्य शिविर का किया उद्घाटन

घुमंतू समाज को आत्मनिर्भर बनाने पर लगा शिविर 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। सिलाई प्रशिक्षण और स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। मंगलवार को

घुमंतू समाज को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से समरसता सेवा संस्थान लगातार कार्य कर रहा है। संस्थान द्वारा बिजनौर के अशरफ नगर स्थित घुमंतू बस्ती में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र और निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर की शुरुआत की गई। वहीं

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने सिलाई प्रशिक्षण केंद्र और निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया और संस्था के इस प्रयास की सराहना की।

सिलाई प्रशिक्षण से मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

समरसता सेवा संस्थान के संस्थापक सुनील शर्मा ने बताया कि सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से बस्ती की महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे हुनर सीखकर स्वरोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें।

वहीं स्वास्थ्य शिविर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और परामर्श की सुविधा भी दी जाएगी।

सीएम युवा योजना’ के तहत मिलेगा ऋण..

इस अवसर पर राज्यमंत्री असीम अरुण ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लक्ष्य घुमंतू समाज को आत्मनिर्भर और स्वावलंबन बनाना है। इसी प्रयास के तहत सिलाई का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को सीएम युवा योजना के तहत सिलाई उपकरण और दुकान खोलने के लिए ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा।

कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि अवध प्रांत के घुमंतू जनजाति परिषद के संगठन मंत्री राजेश पाण्डेय, राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्य उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button