उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

61 लोगों का रैपिड टेस्ट, मिले सभी निगेटिव

चिकित्साधिकारियों ने किया निरीक्षण 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। संक्रमण फैलने की सूचना पर सर्वेक्षण किया गया। मंगलवार को

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एनबी सिंह के निर्देशों के क्रम में चिकित्साधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण के लिए रवाना किया गया। जिसमें डा अमिताभ श्रीवास्तव, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, डा. निशान्त निर्वाण,

उप मुख्य चिकित्साधिकारी एवं अधीक्षक, सीएचसी मलिहाबाद एवं उनकी टीम द्वारा निरंकारी भवन मुंशीखेडा, ग्राम तरौना एवं ग्राम जालामऊ का स्थलीय निरीक्षण किया गया। वहीं ग्राम तरौना में 50 एवं ग्राम जालामऊ में 11 व्यक्तियों का रैपिड टेस्ट किया गया, जो निगेटिव पाए गए।

इससे पूर्व बीते 8 रविवार को मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देशों के क्रम में डा अमिताभ श्रीवास्तव, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं डा. अवधेश कुमार चिकित्साधिकारी एवं अधीक्षक, सामु.स्वा.केन्द्र मलिहाबाद एवं उनकी टीम द्वारा भी उक्त क्षेत्रों का भ्रमण कर 20 लोगो रैपिड टेस्ट जाॅच की गयी थी, जो निगेटिव पायी गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button