आम जनमानस को परिवहन सेवा पहुंचाने को कटिबद्ध – दयाशंकर सिंह
परिवहन मंत्री ने साइट ऑफिस कार्यालय का किया उद्घाटन

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने साइट ऑफिस कार्यालय का उद्घाटन किया।
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निमग एवं प्रतिष्ठित रियल एस्टेट कम्पनी ओमक्स बीटूगेदर के मध्य उत्तर प्रदेश के 06 बस स्टेशनों पुराना बस स्टेशन गाजियाबाद, गोमती नगर लखनऊ, अयोध्या धाम, सिविल लाईन प्रयागराज, अमौसी लखनऊ एवं कौशाम्बी गाजियाबाद को पीपीपी मॉडल पर विकसित किया जाना प्रस्तावित है।
सोमवार को प्रस्तावित परियोजना के अन्तर्गत कम्पनी द्वारा सिविल लाईन बस स्टेशन प्रयागराज पर साइट ऑफिस का विधि विधान पूजा-अर्चना के साथ फीता काटकर परिवहन मंत्री द्वारा शुभारम्भ किया गया।
इस अवसर पर ओमेक्स लिमिटेड कम्पनी के वरिष्ठ अधिकारियों एवं उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम प्रयागराज क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबन्धक एव अन्य अधिकारियों के साथ-साथ परियोजना टीम, स्थानीय, कर्मचारी शामिल रहे ।
पूजा-अर्चना के पश्चात कम्पनी प्रतिनिधि द्वारा अवगत कराया गया कि इस परियोजना का उद्देश्य यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित और सुविधाजनक बस टर्मिनल उपलब्ध कराना है।
वहीं परिवहन मंत्री ने कहा कि यह परियोजना उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम एवं ओमेक्स लिमिटेड का नया ब्रांड बीटूगेदर के मध्य आपसी सहमति के आधार (DBFOT) पर बस स्टेशन को पीपीपी मॉडल पर विकसित किये जाने का प्रस्ताव है।
इस परियोजना का उद्देश्य आम नागरिकों को सुरक्षित, सुविधाजन, समयबद्व परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराये जाने के लिए प्रदेश सरकार आम जनता को सुविधा युक्त परिवहन सेवा प्रदान करने के लिए पूर्णतया कटिबद्व है।
इस अवसर पर ओमेक्स लिमिटेड के सुनील कुमार सोलंकी, प्रेसि़डेंट एवं बिजनेस हेड ने कहा कि ’यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि हम सिविल लाइन बस स्टेशन जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त परियोजना विकसित कर रहे हैं।
हमारी प्राथमिकता है कि जनता को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ और यह परियोजना क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास में योगदान दे। साथ ही उन्होंने समय देने के लिए परिवहन मंत्री का आभार जताया।


