उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराष्ट्रीय

यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में सीतापुर का दबदबा 

कशिश और शिखा बनी टॉपर, जिले का नाम किया रोशन

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। जिसमें सीतापुर की छात्राओं ने नारी शक्ति की मिशाल पेश कर दी है। गुरुवार को

  • यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने पर सीतापुर की कशिश व शिखा ने किया टॉप, एक ही स्कूल की छात्राओं ने जलवा बिखेरा है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष प्रदेशभर से करीब 52 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। बोर्ड ने रिजल्ट को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ऑनलाइन जारी किया।

परिणामों में इस बार सीतापुर जिले का दबदबा ने सभी जिलों को अचंभित कर दिया। हाईस्कूल (10वीं) परीक्षा में सीतापुर की कशिश वर्मा ने 97.83 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं इंटरमीडिएट (12वीं) में शिखा वर्मा ने टॉप कर जिले का नाम रोशन किया।

खास बात यह है कि दोनों टॉपर छात्राएं महमूदाबाद स्थित बाबू राम सावित्री देवी स्कूल की ही छात्राएं हैं। इतना ही नहीं, हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश का तीसरा स्थान भी इसी स्कूल की छात्रा अर्पिता ने हासिल किया है, जिन्हें 97.33 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। इस तरह एक ही स्कूल की तीन छात्राओं ने टॉप रैंक में जगह बनाकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्रों और अभिभावकों में खुशी का माहौल व्याप्त हो गया है है। स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने भी छात्राओं की इस सफलता पर गर्व जताया है। यह परिणाम न केवल छात्राओं की मेहनत बल्कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और स्कूल के शैक्षिक माहौल को भी दर्शाता है।

बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, इस वर्ष भी बड़ी संख्या में छात्रों ने सफलता हासिल की है और रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है, जहां छात्र अपने रोल नंबर के माध्यम से अपना परिणाम को आसानी से देख सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button