उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

राजधानी में वार्डन लक्ष्मण पुरस्कार से हुए पुरस्कृत, मिली पदोन्नति 

आपातकालीन स्थिति में कर्तव्यों को निभाने वाले वार्डन पुरस्कृत 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। आपातकालीन स्थिति में अपने कर्तव्यों को बखूबी निभाने वाले वार्डन लक्ष्मण पुरस्कार से और अदम्य साहस से पुरस्कृत किये गए।

गुरुवार को नागरिक सुरक्षा नियंत्रण केंद्र में प्रखंड लोहिया नगर की मासिक बैठक आयोजित की गयी।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए चीफ वार्डन अमरनाथ मिश्रा ने सर्वप्रथम बीते दिनों 15 अप्रैल को विकासनगर आकस्मिक अग्निकांड दुर्घटना में अदम्य साहस के साथ कार्य करने वाले वार्डेनों की जमकर तारीफ की।

उन्होंने उक्त दुर्घटना में जनमानस की सहायता के लिए कार्य कर रहे घायल हुए ऋषि श्रीवास्तव पोस्ट वार्डन 3 को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया।

साथ ही अग्निकांड दुर्घटना के समय विशेष सहयोग करने वाले वरिष्ठ वार्डन अधिकारियों, वार्डनो डिप्टी चीफ वार्डन गुरप्रीत सिंह सेठी प्रखंड की सहायक उप नियंत्रक रेखा पांडे डिविजनल वार्डन लोहिया नगर, सुनील तिवारी हजरतगंज डिविजनल, वार्डन आशीष कपूर स्टाफ

ऑफिसर टू डिवीजनल वार्डन, कमलेश सिंह घटना नियंत्रण अधिकारी, शोएब जली पोस्ट वार्डन आरक्षित, सौरभ अग्रवाल सेक्टर वार्डन, आमिर अब्बास आदि को लक्ष्मण पुरस्कार 2026 से नवाजा गया। प्रखंड की सहायक उप नियंत्रक रेखा पांडे ने

सभी वार्डेनो की बहादुरी एवं उनके कर्तव्य निष्ठा की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में ऐसे ही पूरी लगन से कार्य करने को प्रेरित किया। डिप्टी चीफ वार्डन गुरप्रीत सिंह सेठी द्वारा प्रखंड के डिविजनल वार्डन सुनील तिवारी की पूरी टीम को बधाई दी गई और डिविजनल वार्डन के नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा की।

वहीं चीफ वार्डन द्वारा प्रखंड के 15 वार्डेनो को पदोन्नति आदेश भी प्रदान किया गया।

प्रखंड लोहिया नगर की तरफ से 21 वार्डन को अदम्य साहस समान से पुरस्कृत किया गया। साथ ही डिविजनल वार्डन सुनील कुमार तिवारी एवं डिप्टी डिविजनल डॉ पंकज द्वारा चीफ वार्डन अमरनाथ मिश्रा एवं डिप्टी चीफ वार्डन सेठी

सहायक उप नियंत्रक रेखा पांडेय ,ऋषि कुमार, ममता को पुष्पगुच्छ एवं मोमेंटो और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड लोहिया नगर के सभी वार्डन मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button