बिजली विभाग अधिकारियों के साथ लखनऊ व्यापार मंडल अध्यक्ष की बैठक
राजधानी के कई क्षेत्रो की बिजली समस्या पर चर्चा, मिली सहमति

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी की बिजली समस्याओं पर चर्चा की गयी। बुधवार को
लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमर नाथ मिश्र के साथ एक्सियन राजभवन लेसा की बैठक आयोजित की गयी।
जिसमें अमीनाबाद, लाल बाग़, लाटूशरोड, मौलवीगंज, हज़रतगंज क्षेत्रों की विद्युत समस्या पर चर्चा की गयी। वहीं श्री मिश्र ने बताया कि मुख्य रूप से इस बात को कहा गया की बिना प्रथम सूचना के लाइट काट दी जा रही है।
इस पर बिजली विभाग अधिकारियों द्वारा सहमति जताते हुए तत्काल एक ग्रुप बनाया गया । जिसमें लखनऊ व्यापार मण्डल के प्रतिनिधि एवं बिजली के अधिकारियों को शामिल किया गया।
इसी क्रम में व्यापारियों ने कहा की कोई भी फाल्ट होने पर पूरा फ़ीडर न बंद करके सिर्फ़ उस ट्रांसफार्मर की लाइट काटे, जहाँ पर दिक्कत है। इस पर भी सहमति मिली। साथ ही बिजली खम्भो के
तारो के मकड़जाल को बजारो से कम करने पर सहमति दी गयी । बिजली विभाग
अधिकारियों ने रस्सी बटान चिक मण्डी पार्क में ट्रांसफार्मर बढ़ाने पर सहयोग मांगा। जिस पर व्यापारियों ने सहमति दी।
बैठक में मुख्य रूप से लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र, जितेन्द्र सिंह चौहान, सतीश अग्रवाल, केदार बाजपेयी, अतुल टंडन, संजीव अग्रवाल, मुकेश सक्सेना, सुमित साहू, आरिफ, विशाल गोड़ आदि मौजूद रहे वहीं विधुत विभाग से एक्सियन सक्सेना एवं एसडीओ और जेई मौजूद रहे।



