स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना जरुरी -डॉ आनंद त्रिपाठी
वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे पर किया जागरूक

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे पर जागरूकता अभियान चलाया गया।
शुक्रवार को आलमबाग स्थित चंदर नगर 50 शैया संयुक्त चिकित्सालय में दंत मुख रोग के बारे में जन जागरूकता आयोजित की गयी।
इस अवसर पर चिकित्सालय के दंत रोग विशेषज्ञ डॉ . भारत कुमार द्वारा चिकित्सालय में आए हुए रोगियों को दन्त मुख रोग स्वच्छता व बचाव से सम्बंधित जानकारी साझा की । माह भर चलने वाले जन जागरूकता अभियान की थीम “ ए हैप्पी माउथ इज़ ए हैप्पी लाइफ “ है ।
डॉ भारत कुमार ने बताया कि यदि हम सुबह शाम दोनों वक्त अच्छे से ब्रश करेंगे , ऐसी किसी भी पदार्थ , जिससे मुख स्वास्थ्य बाधित होता हो , दूर रहेंगे और नियमित रूप से अपने मुख स्वास्थ्य के प्रति सजग रह कर दंत शल्यक से परामर्श करते रहेंगे ।
साथ ही किसी भी नई तक़लीफ़ के लिए सजग रह कर तुरंत परामर्श लेंगे तो हम गंभीर से गंभीर बीमारियों से अपने को बचा पाएंगे।
वहीं चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आनंद त्रिपाठी ने बताया कि हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए एवं चिकित्सालयों में दे दी जाने वाली हर चिकित्सा सुविधा का लाभ उठाना चाहिए । उन्होंने बताया कि नई पीढ़ी को गुटखा तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों को बताने की महती आवश्यकता है ।
मुख कैंसर से बचाव के लिए नियमित रूप से स्वास्थ्य शिक्षा देने की आवश्यकता है । चिकित्सालय में इस अवसर पर चिकित्सालय के चिकित्सक , पैरामेडिकल एवं अन्य स्टाफ, रोगियों एवं उनके तीमारदारों के साथ उपस्थित था । साथ ही चिकित्सा अधीक्षक डॉ अनिल दीक्षित ने ऐसे स्वास्थ्य कार्यक्रमों से होने वाले जन स्वास्थ्य लाभ पर प्रकाश डाला।
डॉ भारत कुमार ने बताया कि यह अभियान पूरे एक माह चलाया जायेगा। चिकित्सालय के दंत विभाग में आकर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं लाभ उठायें ।



